अमरनाथ यात्रा : अलग दिन के लिए अलग रंग का परमिट होगा, इसे दिखाकर ही दर्शन

1 min read

अमरनाथ यात्रा (amarnathji yatra) पर जाने वाले भक्तों को परमिट कार्ड पर ही बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। ये रंग सात दिनों व रूट के लिए अलग-अलग होंगे।

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा (amarnathji yatra) 28 जून, 2021 से लेकर 22 अगस्त, 2021 तक होनी है।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Shri amarnath ji shrine bosrd) की ओर से जारी शेड्यूल (shedule) के मुताबिक यात्री निर्धारित दिन के मुताबिक ही यात्रा कर सकेंगे।

परमिट कार्ड में बैंगनी, हल्का गुलाबी, हल्का भूरा, पीच, हल्का पीला, नीला औल हनी ड्यू रंग का इस्तेमाल किया गया है।

पहलगाम (pahalgam) और बालटाल (baltal) रूट के लिए अलग रंग से यात्रा परमिट जारी किए जाएंगे।

एक अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए मान्यता प्राप्त डॉक्टर/चिकित्सा संस्थानों से 15 मार्च के बाद जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट मान्य होंगे।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/cm-tirath-singh-made-a-comparison-of-pm-modi-with-lord-ram/

रजिस्ट्रेशन के वक्त यात्री को आवेदन के साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे। इनमें से तीन यात्री परमिट और एक आवेदन के साथ लगेगा।

शेड्यूल के मुताबिक जारी यात्री परमिट के आधार पर ही भक्तों को असेस कंट्रोल गेट बालटाल और चंदनवाड़ी (पहलगाम) को पार करने दिया जाएगा।

परमिट (permit) के लिए यात्री को 100 रुपये फीस चुकानी होगी। हेलिकाप्टर (helicopter) से यात्रा करने वाले यात्री को अलग से रजिस्ट्रेशन (registration) की जरूरत नहीं होगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर होंगे। समूह पंजीकरण (group registration) की व्यवस्था भी की गई है।

इसमें पांच या इससे अधिक सदस्य एक साथ पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

समूह पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक होगा। इसके लिए यात्री पंजीकरण शुल्क प्रति यात्री 200 रुपये रखा गया है।

पोस्टल (postal) से ब्योरा भेजने पर अलग से दरें निर्धारित की गई हैं। इससे गांव मोहल्लों से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

अधिकतम 50 यात्री एक साथ समूह पंजीकरण करवा सकेंगे। समूह पंजीकरण के लिए समूह का लीडर अन्य यात्रियों का ब्योरा देगा।

13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के यात्री पंजीकरण (registration) के लिए अर्ह नहीं होंगे।

देश के बाहर से भी यात्री पंजीकरण करा सकते हैं। उनके लिए पंजीकरण शुल्क (registration fee) प्रति व्यक्ति 1500 रुपये निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *