Dilip joshi : मैंने प्यार किया से शुरुआत, एक साल बेकारी झेली, जेठालाल के किरदार ने दी बुलंदी

1 min read

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार तो आपको निश्चित रूप से पसंद होगा। इसे निभाने वाले दिलीप जोशी (dilip joshi) 26 मई को 53 साल के हो गए।

उनके करियर की शुरुआत मैंने प्यार किया जैसी सुपरहिट फिल्म से हुई। इसमें उन्होंने नौकर रामू का छोटा सा किरदार अदा किया।

वह हम आपके हैं कौन जैसी बड़ी फिल्म का भी हिस्सा बने। इसमें उन्होंने भोला प्रसाद का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

लेकिन दिलीप जोशी को असल पहचान मिली टेली सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से। इसमें उन्होंने जेठालाल चंपकलाल गड़ा के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया।

अब यह किरदार उनकी पहचान बन चुका है। लेकिन दिलीप जोशी की अभिनय यात्रा सीमित नहीं है। आइए, शुरू से शुरू करते हैं।

दिलीप जोशी (dilip joshi) का जन्म 26 मई, 1968 को गुजरात (gujrat) के पोरबंदर (porbandar) में हुआ।

उन्होंने केएनएम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से बी.कॉम में डिग्री हासिल की। पढ़ते हुए उन्हें दो बार INT (इंडियन नेशनल थिएटर) का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (best actor award) भी मिला।

उन्होंने ‘ये बापू थामे कमाल करी’ जैसे कई गुजराती नाटकों में काम किया। शुभ मंगल सावधान, ये दुनिया है रंगीन, कभी ये, कभी वो, हम सब एक हैं, क्या बात है, दाल में काला, मेरी बीवी वंडरफूल जैसे सीरियलों में भी उन्होंने अभिनय किया।

Dilip joshi हम आपके हैं कौन फिल्म के एक दृश्य में।
Dilip joshi हम आपके हैं कौन फिल्म के एक दृश्य में।

आपको बता दें कि दिलीप जोशी (dilip joshi) तारक मेहता का उल्टा चश्मा साइन करने से ठीक पहले एक साल के लिए बेरोजगार थे।

उन्होंने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी,  ढूंढते रह जाओगे, आशुतोष गोवारीकर की व्हाट्स योर राशि फिल्मों में भी अलग अलग किरदार अदा किए।

दिलीप जोशी का फोटे (forte) कॉमेडी (comedy) है। और वे अभिनय (acting) में अपने हल्के-फुल्के अंदाज से दर्शकों को गुदगुदा देते हैं।

http://Khaskhabar24.com

दिलीप जोशी को उनके जन्मदिन पर असंख्य शुभकामनाएं देता है एवं उनके भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *