जुबिन नौटियाल की आवाज में सुनिए कबीर के दोहे, 3 को आ रहा ‘कबीरा’

1 min read

गायक जुबिन नौटियाल (Jubin nautiyal) अब कबीर के दोहे अपनी आवाज़ में गाते नजर आएंगे। उनकी एलबम कबीरा तीन जून, 2021 को रिलीज हो रही है।

खुद जुबिन नौटियाल (jubin nautiyal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) https://www.instagram.com/p/CPkIeivABai/?utm_medium=copy_link के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि कबीरा (kabira) म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज t-series की पेशकश है। एलबम को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

इस वीडियो एलबम में संगीत राज आशू (raaj ashoo) ने दिया है, जबकि इस एलबम के डायरेक्टर लवेश नागर हैं।

यह तो आप जानते ही हैं कि कबीर का शुमार महान सूफी कवि और संत के रूप में होता है। उन्होंने समाज सुधार का भी कार्य किया। अपने दोहों के माध्यम से तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया।

Jubin nautiyal ने महान संत कबीर के दोहों को आवाज दी है।
Jubin nautiyal ने महान संत कबीर के दोहों को आवाज दी है।

उनका जन्म आज से करीब सात सौ वर्ष पूर्व काशी में सन् 1398 में हुआ था। उनकी मृत्यु 1518 में मगहर नामक स्थान पर करीब 120 साल की अवस्था में हुई।

कबीर के दोहे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने धार्मिक आडंबरों का प्रबल विरोध किया। मसलन-पाहन पूजे हरि मिलें तो मैं पूजूं पहाड़, या से तो चाकी भली, पीस खाय संसार…‌।

उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से व्यावहारिकता की भी शिक्षा दी। वह ईश्वर से भी उच्च स्थान गुरु को देते थे, क्योंकि उनकी नजर में ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग गुरु ही दिखाते थे।

जुबिन नौटियाल इस कबीरा एलबम को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर कहा भी कि एक सरप्राइज है…। उन्होंने इस एलबम का पोस्टर साझा कर इसके तीन जून, 2021 को रिलीज होने संबंधी जानकारी दी।

आपको याद ही होगा कि कुछ ही समय पहले जुबिन नौटियाल की एलबम वफा न रास आई भी रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/dilip-joshi-tarak-mehta-ka-jethalal-turns-53/

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फिल्माई गई इस म्यूजिक एलबम में आरुषि निशंक और हिमांश कोहली ने अदायगी के रंग बिखेरे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *