इस मोबाइल फोन की कीमत में आ जाएंगे चार बंगले, ये हैं दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन

1 min read

मोबाइल फोन (mobile phone) बेशक आज एक जरूरत है, लेकिन महंगे मोबाइल फोन रखना लोगों का शौक है। आपको बता दें कि कुछ फोन की कीमत करोड़ों में है।

यदि सबसे महंगे मोबाइल फोन (mobile phone) की बात करें तो वह इतना महंगा है कि आप उतनी कीमत में चार बंगले खरीद लें। आज इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के कुछ सबसे महंगे मोबाइल फोन्स के बारे में जानकारी देंगे-

1-सबसे पहले बात Falcon Supernova I phone 6 pink diamond की। इसकी कीमत 4.8 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि इस फोन की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Apple ही है।

फोन को फैलकॉन ने डिजाइन किया है। ये दुनिया का सबसे महंगा और लग्जरी फाेन है। यह आईफाेन 6 का कस्टमाइज मॉडल है। इसे 24 कैरेट गाेल्ड से बनाया गया है, जिसमें हीरे लगे है, इसका केस भी राेज गाेल्ड और प्लेटिनम से बनाया गया है।

2-दूसरे स्थान पर iPhone 4S Elite Gold है। इस मोबाइल फोन की कीमत 94 लाख रूपए है। इसे Stuart Hughes ने डिजाइन किया है। इसमें करीब 500 हीरे लगाए गये हैं। यह पूरी तरह से 24 कैरेट गाेल्ड का बना है।

वहीं, रियर में Apple के logo काे भी 53 हीराें से कवर किया गया है। बताया जाता है कि इसमें प्लेटिनम के साथ डायनासोर की हड्डी का असली टुकड़ा भी इस्तेमाल किया गया है।

3-iPhone 4 Diaomond rose इस सूची में तीसरे स्थान पर है। आईफोन की कीमत 80 लाख रुपए है। इसे भी Stuart Hughes ने बनाया है। इसमें भी करीब 500 हीरे लगे है। फाेन के स्टार्ट बटन के आसपास 7.4 कैरेट के सिंगल कट को हीराें से कवर किया गया है।

4-महंगे फोन की लिस्ट में Goldstriker iPhone 3GS Supreme चौथे स्थान पर है। इस फोन की कीमत 32 लाख रुपए है।

इस स्मार्टफोन को ब्रिटिश डिजायनर Stuart Hughe और उनकी कंपनी Goldstriker ने बनाया है।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/snow-pigeon-seen-flying-after-many-years-in-kedarnath-wild-life-century/

इसे 271 ग्राम के 22 कैरेट के सॉलिड गाेल्ड और 200 हीराें के साथ तैयार किया गया है। Apple के logo काे भी 53 हीराें से सजाया गया है। वहीं, इसके स्टार्ट बटन में भी एक पूरा हीरा लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *