राफेल नडाल : 35 साल का हुआ किंग आफ क्ले कोर्ट, ध्यान फ्रेंच ओपन पर

1 min read

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लाल बजरी के बादशाह यानी किंग आफ क्ले कोर्ट राफेल नडाल (Rafael Nadal) 3 जून, 2021 को 35 साल के हो गए। नडाल स्पेनिश खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि राफेल नडाल (Rafael Nadal) का जन्म 3 जून 1986 को स्पेन (Spain) में हुआ था।

इन दिनों फ्रेंच ओपन (french open) चल रहा है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि नडाल फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल (men’s single quarter final) में पहुंच चुके हैं।

आपको शायद न पता हो, राफेल नडाल पहले राइट हैंडर थे यानी अपने दाएं हाथ से खेलते थे। लेकिन उनके कोच ने उन्हें लेफ्ट हैंड से खेलने की सलाह दी।

उन्होंने कोच की सलाह को मान लिया। और नतीजा यह हुआ कि राफेल नडाल का नाम आज दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में लिया जाता है।

दोस्तों, आपको बता दें कि राफेल नडाल टेनिस में करियर बनाने से पहले फुटबाल खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

Raphel Nadal एक मैच के दौरान।
Raphel Nadal एक मैच के दौरान।

वे मालोरका और रियाल मैड्रिड (real Madrid) क्लब के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। रियाल मैड्रिड क्लब राफेल नडाल का पसंदीदा क्लब भी है।

इसके अलावा उन्हेें फुटबाल खेलने के अतिरिक्त गोल्फ खेलना (golf), मछली पकड़ना (fishing) और प्ले स्टेशन (play station) पर गेम खेलना भी खूब पसंद है।

आपको बता दें कि राफेल नडाल 12 साल के थे, तब उनकी मुलाकात दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रिचर्ड गास्के (Richard gaskey) से हुई।

ये दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। वे एक मामले में अंधविश्वास में भी यकीन रखते हैं। ये है मैदान पर उनकी जीत से जुड़ा।

राफेल नडाल जब मैदान में खेलने उतरते हैं तो खेल की शुरुआत में ही अपनी पानी की बोतल को वहां रख देते हैं और फिर किसी को इसे वहां से हटाने की अनुमति नहीं होती।

नडाल एक बहुत शर्मीले इंसान हैं। वे मीडिया का सामना करने से कतराते हैं। राफेल नडाल बार्सिलोना के डेली अखबार एल पेरिडिको डी कैटेलन्य के संपादक भी हैं।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/sarika-as-a-child-artist-also-gained-fame/

बात राफेल नडाल की पसंदीदा फिल्मों की बात करें तो उन्हें ग्लैडिएटर (gladiator) और टाइटेनिक (Titanic) बहुत पसंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *