संजीव कुमार के नाम से जानी जाती है गुजरात के सूरत में एक सड़क

1 min read

बालीवुड एक्टर रहे संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के नाम से हर कोई परिचित है। लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि उनके नाम पर सूरत में एक सड़क भी है।

जी हां, दोस्तों। आज बॉलीवुड के इस हरफनमौला कलाकार की 35वीं पुण्य तिथि है। आज हम उनके बारे में आपको खास जानकारियां देंगे।

आपको बता दें कि संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का असल नाम यह नहीं था। उनको मां-बाप से हरिहर जरीवाला नाम मिला था। उन्हें सभी हरिभाई पुकारते।

संजीव की मौत 50 साल से भी कम उम्र में हो गई। जबकि उन्होंने करीब आधा दर्जन फिल्मों में बुजुर्ग किरदार अदा किए। इनमें खास तौर पर फिल्म निर्माता- निर्देशक गुलजार की फिल्मों परिचय, आंधी, मौसम जैसी फिल्में शुमार हैं।

इसके अलावा शोले के ठाकुर और त्रिशूल के बिजनेसमैन के किरदार को कौन भूल सकता है।

आपको बता दें कि संजीव कुमार का जन्म आज से करीब 82 साल पहले जुलाई, 1938 में गुजरात के सूरत में हुआ था। लेकिन वह छोटी उम्र में ही मुंबई आ गए थे।

उनका झुकाव शुरू से ही थिएटर की ओर था। ऐसे में वह थिएटर करने लगे थे। बाद में उन्होंने इसी को अपना करियर बना लिया।

तमिल फिल्म की रीमेक खिलौना में उन्होंने एक पागल के रोल में जानकारी फूंक दी तो इसी तरह कोशिश और दस्तक फिल्मों ने उन्हें नेशनल अवार्ड दिलाया।

मनचली, पति पत्नी और वो, अंगूर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की नई रेंज देखने को मिली। यह फिल्में हास्य से भरपूर थीं। अनामिका, कातिल, अर्जुन पंडित जैसी फिल्मों से उन्होंने अभिनय के झंडे गाड़े।

संजीव कुमार को नवंबर, 1985 में दिल का दौरा पड़ा। उनकी बाईपास सर्जरी हुई, लेकिन उनके दिल ने फिर भी उनका साथ नहीं दिया और आखिरकार 6 नवंबर, 1985 के दिन महज करीब 47 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अपने करीब 25 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने दो नेशनल अवार्ड और फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के साथ ही करीब 30 से ज्यादा अवार्ड जीते।

संजीव कुमार को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके गृह नगर सूरत (गुजरात) में उनके नाम पर एक सड़क का नाम संजीव कुमार मार्ग रखा गया। तीन मई, 2013 को उनके नाम पर एक डाक टिकट भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *