महिला टेस्ट क्रिकेट के 86 साल, जानिए पहली बार किसके बीच और कहां खेला गया था मैच

1 min read

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है। क्या आपको पता है कि पहला महिला क्रिकेट टेस्ट (women test cricket) मैच कब खेला गया था?

जी हां, इस मैच को 86 साल हो चुके हैं। पहला महिला क्रिकेट टेस्ट (women test cricket) मैच दिसंबर के महीने में ही 1934 में ब्रिसबेन (Brisbane) में हुआ था।

इसमें इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। यह मैच केवल तीन दिन का था। इसमें इंग्लैंड की टीम नौ विकेट से विजयी रही थी।

इसके ठीक एक साल बाद न्यूजीलैंड ने 1935 में महिला टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। आज 10 देशों के नाम महिला टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सूची में शामिल हैं। लेकिन एक लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद महिला टेस्ट क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को नहीं मिली।

पुरुष टेस्ट के मुकाबले महिला टेस्ट क्रिकेट को हमेशा दोयम दर्जे का माना गया। क्रिकेट (cricket) के अन्य फार्मेट (format) के मुकाबले यह पिछड़ा ही रहा।

यह देश खेलते हैं महिला टेस्ट क्रिकेट-

इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज

भारत को टेस्ट मैच खेले छह साल हुए

आपको बता दें कि भारत ने 1976 में महिला टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उसने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में खेला था। इस तरह महिला क्रिकेट टीम को टेस्ट मैच खेले छह साल हो चुके हैं। उसने कुल 36 मुकाबले खेले हैं।

महिला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया सबसे आगे

महिला टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई थी और यही देश महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे आगे हैं। 2019 तक आस्ट्रेलिया ने 74, जबकि इंग्लैंड ने 95 टेस्ट खेले थे। न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी टेस्ट 2014 में खेला था। उसके खाते में 45 टेस्ट हैं।

अन्य देशों की यह स्थिति है

आइए, आपको बता दें कि अन्य देशों की महिला टेस्ट क्रिकेट में क्या स्थिति है-

देश- टेस्ट की शुरुआत- कुल मैच

आयरलैंड    2000      01

नीदरलैंड    2007       01

पाकिस्तान  1998      03

द. अफ्रीका  1960       12

श्रीलंका       1998       01

वेस्टइंडीज    1976       12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *