यास चक्रवाती तूफान का बंगाल और उड़ीसा में कहर, क्या जानते हैं यास का मतलब?

1 min read

तौकते के बाद अब चक्रवाती तूफान यास (yaas) कहर ढा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान यास (yaas) का अर्थ क्या आप जानते हैं?

साथियों, इस शब्द का अर्थ है निराशा। और यह नामकरण ओमान (Oman) ने किया है। बंगाल (Bengal) और उड़ीसा  (orrisa) उसकी चपेट में हैं।

आपको बता दें कि इस तूफान (cyclone) का असर यूपी (UP) और बिहार (Bihar) में भी देखने को मिलने की आशंका जताई जा रही है।

Yaas का असर बंगाल और उड़ीसा में देखने को मिला है।
Yaas का असर बंगाल और उड़ीसा में देखने को मिला है।

यहां भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसकी वजह से अन्य राज्यों में भी मौसम में हल्का सा बदलाव देखने को मिल सकता है।

दोस्तों, आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिक यास को भी बेहद खतरनाक तूफान मानकर चल रहे हैं।

इस चक्रवाती तूफान का असर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल पर हुआ ही है। कई जगह बड़े पेड़ उखड़ने से तबाही आई है।

मौसम विभाग यास चक्रवाती तूफान की स्थिति पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने निम्न दबाव प्रणाली तेज होने के संकेत भी दिए।

आपको बता दें कि समुद्री सतह (sea surface) का तापमान एसएसटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 31 डिग्री है।

यह औसत से करीब करीब 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। सभी समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां चक्रवाती तूफान के अनुकूल हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी स्पेशल अलर्ट (special alert) में कहा गया है कि 23-24 मई को साइक्लोन (cyclone) बनने के बाद ये बृहस्पतिवार 27 मई से 29 मई के बीच लैंडफॉल (landfall) का कारण भी बन सकता है।

दोस्तों, आइए, अब आपको बताते हैं कि तूफानों के नाम कैसे तय होते हैं। दरअसल, उत्तरी हिंद महासागर में राष्ट्रों ने 2000 में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण के लिए एक नई प्रणाली का इस्तेमाल करना शुरू किया।

ये नाम एल्फाबेट और तटस्थथा तके हिसाब से देश के अनुसार सूचीबद्ध हैं। एक सामान्य नियम यह है कि नाम सूची एक विशिष्ट क्षेत्र के WMO सदस्यों के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं (NMHS) की ओर से प्रस्तावित की जाती है।

संबंधित उष्णकटिबंधीय चक्रवात क्षेत्रीय निकायों की ओर से उनके सालाना और दो साल में होने वाले सत्रों में अप्रूव की जाती है। आपको बता दें कि तूफानों के नाम 13 देश मिलकर रखते हैं।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/anuradha-favors-freedom-of-girls-by-szadi/

इनमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *