नाम एडिसन था, फुटबॉल की दुनिया में पेले बनकर चमके

| Getting your Trinity Audio player ready... |
पेले। जी हां, ‘फुटबॉल के जादूगर’ पुकारे जाने वाले ब्राजील के इस महान खिलाड़ी का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि पेले को उनके मां बाप ने महान आविष्कारक टामस एल्वा एडिसन के नाम पर एडिसन नाम दिया था।
जिसमें से बाद में आई को हटा दिया गया था। लेकिन उनके स्कूली रिकॉर्ड में एडिसन नाम ही चलता रहा। उनको पेले नाम एक लोकल मशहूर फुटबॉलर बेले के नाम की नकल के रूप में मिला था। उन्हें साथी बेले बेले कहकर चिढ़ाने का उपक्रम करते। कालांतर में यह नाम पेले हो गया।
इनडोर फुटबॉल से शुरुआत करने वाले पेले के पास एक वक्त यह था कि फुटबॉल खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। वह कागज की लुगदी से बॉल बनाकर फुटबॉल खेला करते थे।
अभी तीन ही दिन पहले पेले ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। पेले इस उम्र में भी पहले जैसे ही सक्रिय हैं। हालांकि उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी को सार्वजनिक तरीके से ना मना कर अपने समुद्र किनारे स्थित बंगले में अपने परिजनों के साथ ही मनाया।
ब्राजील को तीन बार फीफा फुटबॉल विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले पेले कुछ फिल्मों और सीरीज में भी नजर आए। दुआ है कि यह महान फुटबॉल खिलाड़ी उम्र का भी शतक पूरा करें।
