Muskuraye Lucknow : लोगों के जीवन में बिखेरेगा खुशियों के रंग

1 min read

Muskuraye Lucknow उत्तर प्रदेश द्वारा मुस्कराए लखनऊ (muskuraye Lucknow) चैप्टर का शुभारम्भ किया गया| यह लोगों के जीवन में खुशियां बिखेरेगा।

3 सितंबर, 2023 को हुए इस कार्यक्रम का लखनऊ मेट्रो के साथ मिलकर किया गया था। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने मुस्कराते अनुभवों को साझा किया|
मुस्कराए उत्तर प्रदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ सिधांशु राय ने बताया कि संस्था समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है| फिर चाहे छात्रों को करियर में दिशा देने का कार्य हो या फिर शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए छोटे- छोटे प्रयास हों|

प्रदेश में स्टार्टअप से लेकर पर्यटन को बढ़ावा देने में संस्था निरंतर प्रयासरत है| प्रदेश भाजपा सहप्रभारी डॉ संजय शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है|

समस्या के  तत्काल निस्तारण से लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ रही है| लखनऊ मेट्रो (Lucknow metro) के उपमहाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने कहा कि मुस्कराए लखनऊ एक अभियान है। मेट्रो का भी उद्देश्य यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरना है|

जाने- माने कवि और व्यंग्यकार सूर्य कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुस्कराने से न सिर्फ हम प्रसन्न होते हैं बल्कि सामने वाले के चेहरे पर भी ख़ुशी बिखर जाती हैं|

बॉडी लाइन के निदेशक और स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ सरनजीत सिंह ने फिटनेस मंत्र दिया|

फ़िल्मकार नितिन मिश्र ने बताया कि लखनऊ अब फिल्म इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण अंग के रूप में उभर रहा है| लोगों को इससे रोजगार भी मिल रहा है|

यह भी पढ़ें –

https://khaskhabar24.com/snake-entered-in-home-people-got-threatened/

असहाय वृद्धों के लिए कार्य कर रही पूनम अद्वैत ने मानव मात्र की सेवा को मुस्कराहट का सबसे बड़ा कारण बताया|

आर्ट ऑफ लिविंग (art of living) की अंजली सेठ ने जीवन जीने की कला बताई| वरिष्ठ साहित्यकार अलका प्रमोद ने शहर लखनऊ से रू- ब- रू कराया|

मुस्कराए लखनऊ (muskuraye Lucknow) के संयोजक मनीष शुक्ल ने कहा कि संस्था सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक समेत प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को जोड़ने के लिए पुल का कार्य करेगी|
संचालन सीनियर एंकर शिखा मल्होत्रा ने किया| महासचिव डॉ कामायनी शर्मा ने ज्वेलबॉक्स समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया|

कार्यक्रम में नृत्य विधा में रिकार्ड होल्डर गिन्नी सहगल, आरजे ज़रीन, वरिष्ठ पत्रकार नितिन कुमार, नेशनल स्विमिंग कोच प्रशांत कुमार, स्तंभकार अरविन्द जयतिलक समाजसेवी महेंद्र मिश्रा, हितेश चांदना, आईपी पाण्डेय, अनिल सिंह व ज्वेलबॉक्स से आशीष आदि को सम्मानित किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *