आईसीसी ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल घोषित किया, भारत का क्वालीफायर मैच 6 मार्च को

| Getting your Trinity Audio player ready... |
आईसीसी (ICC) ने महिला क्रिकेट विश्व कप-2022 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 6 मार्च को क्वालीफायर (qualifier) संग भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
भारत की टीम इस वर्ल्ड कप में कुल सात मैच खेलेगी। इसमें चार मैच न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हैं। बाकी तीन मुकाबले क्वालीफायर टीमों के खिलाफ हैं। यह अभी तक तय नहीं हो सकी हैं।
भारतीय टीम की अगुवाई मिताली राज करेंगी। आईसीसी (ICC) की ओर से घोषित इस शेड्यूल (shedule) के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 4 मार्च, 2022 को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 3 अप्रैल, 2022 को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल ग्राउंड पर होगा। आपको बता दें कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल भी इसी मैदान पर होगा।
कप्तान मिताली राज ने कहा है कि साल 2020 किसी बुरी सपने की तरह बीता है। इसकी वजह से हम पूरे साल इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि जिस खेल को हम सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, आखिरकर उसकी वापसी हो रही है।
मिताली ने कहा कि भारत ने बीते तीन सालों में आईसीसी के टूर्नामेंट(महिला क्रिकेट विश्व कप और टी-20 विश्व कप) में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अगर 2022 में होने वाले महिला विश्व कप को जीतने में सफल हो जाता है तो यह आगे की पीढ़ी के लिए प्रेरित करने वाले क्षण होगा। उन्होंने कहा कि वो और पूरी टीम इंडिया इस बार इस खिताब को जीतने के लिए पूरा जोर लगा देगी
आपको बता दें कि भारत में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पूरी जान लगा रहा है। उसने हाल ही में आईपीएल (IPL) में भी महिला क्रिकेट मुकाबले कराा थे। इनमें एक तीसरी टीम को जगह दी थी। इनमें से एक टीम की कैप्टन मिताली राज थीं।
