Joshimath में हादसा, 12 लोगों की मौत की आशंका

Getting your Trinity Audio player ready...

Joshimath में एक और बड़ा हादसा पेश आया है। यहां शुक्रवार 18 नवंबर, 2022 को एक वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत की आशंका है।

उत्तराखंड (uttarakhand) के चमोली जिला प्रशासन (chamoli district administration) की ओर से जारी सूचना के अनुसार हादसा (accident)  जोशीमठ (joshimath) तहसील के अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर हुआ।

यहां एक वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जाता है कि इस वाहन में करीब 10-12 व्यक्ति सवार थे।

घटना स्थल पर रेस्क्यू (rescue) कार्य किया जा रहा है। चमोली के डीएम हिमांशु खन्ना himanshu Khanna की ओर से दुर्घटना के संबंध में एक ट्वीट (tweet) किया गया है।

http://@ChamoliDm

twitter handle से किए गए इस आधिकारिक ट्वीट में उन्होंने हादसे की जानकारी देते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जाने की जानकारी दी है।

यद्यपि इस हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि अभी करीब महीने भर पहले ही पौड़ी जिले (pauri district) के यमकेश्वर ब्लॉक (yamkeshwar block) में एक हादसा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/earth-is-to-be-saved-only-forwarding-msg-on-social-media-will-not-work/

पहाड़ पर होने वाली अधिकांशतः दुर्घटनाओं में चालक की लापरवाही अथवा वाहन के अनफिट होने जैसे कारण सामने आते हैं।

इसके अतिरिक्त वाहनों का ओवरलोड (overload) होना भी कई बार बड़े हादसों (big accidents) की वजह बनता है।

यह आप भी जानते होंगे कि अक्सर विभाग के जिम्मेदार लोगों की नींद तभी खुलती है, जबकि कोई हादसा पेश आ जाता है।

इसके बाद दुर्घटना पेश आने के पश्चात केवल लकीर पीटी जाती है। आप जानते होंगे कि प्रकार के कई हादसे पूर्व में भी उत्तराखंड में हो चुके हैं। इससे किसी ने कोई सबक सीखा हो, यह लगता नहीं है।

फिलहाल जोशीमठ में हुए हादसों का सही कारण सामने आना बाकी है। इसके लिए इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *