आदित्य नारायण कश्मीर में, पत्नी संग शूट किया वीडियो, लिखा-first reel with wife

| Getting your Trinity Audio player ready... |
अभिनेता आदित्य (Aditya Narayan) नारायण इस वक्त अपनी पत्नी श्वेता के साथ कश्मीर में हैं। वहां उन्होंने उनके साथ शानदार वीडियो शूट किया है।

उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर post भी किया है। इसे उन्होंने first reel with wife का नाम दिया है।
इसमें वह श्वेता के साथ ओ बाबू जी… ओ बेटा जी… किस्मत की हवा, कभी नरम, कभी गरम… गाते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CJAklljjOTz/?igshid=1rqnejhnx9z4i
श्वेता भी उनके सुर में सुर मिला रही हैं। आपको बता दें कि अपने हनीमून के लिए आदित्य नारायण कश्मीर गए हुए हैं।
पिछले ही दिनों उनकी शादी श्वेता अग्रवाल (shweta Agarwal) से हुई थी। श्वेता उनके साथ शापित (shapit) फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। वे करीब 10 साल से कोर्ट शिप में थे।
इससे पहले मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की गायिका और उनके साथ म्यूजिकल टीवी शो होस्ट कर रहीं नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) के साथ सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं।
लेकिन नेहा कक्कड़ के पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह संग जीवन की गांठ बांध लेने के बाद आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने 28 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता संग सगाई कर ली।
इसके पश्चात एक दिसंबर, 2020 को अपने पिता उदित नारायण (udit Narayan) के जन्मदिन के दिन आदित्य नारायण ने अपनी जिंदगी की डोर श्वेता के हाथ में सौंप दी।

उनकी शादी धूमधाम से हुई।जिसके बाद मुंबई (Mumbai) में रिसेप्शन (reception) दिया गया। इसमें तमाम फिल्मी सितारे और गैर फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।
आपको बता दें कि आदित्य नारायण ने इससे पहले लॉकडाउन (lockdown) के दौरान इंटरव्यू देते हुए अपने पास केवल 18 हजार रुपए की नकदी होने की बात कही थी।
लेकिन शादी के तुरंत बाद उन्होंने अपने पिता के घर के ही नजदीक दस करोड़ रुपए में घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह एक आलीशान घर है। अपने पिता के नजदीक ही घर मिल जाने से आदित्य बेहद उत्साहित थे।
