19 को बद्रीनाथ, 16 को केदारनाथ के कपाट बंद होंगे

Getting your Trinity Audio player ready...

दशहरे पर उत्तराखंड में स्थित चारों धामों के कपाट बंद करने की तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट बंद करने की तिथि भी तय कर दी गई है।

आपको बता दें कि बद्रीनाथ के कपाट 19 नवंबर को शाम 3:35 पर बंद होंगे। बद्रीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला।

उधर गंगोत्री मंदिर के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल के अनुसार कपाट दोपहर 12:15 पर बंद किए जाएंगे।

शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे यह भैया दूज का दिन है उसके लिए समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।

वही 4 नवंबर को तुंगनाथ और 19 नवंबर को महेश्वर के कपाट बंद हो जाएंगे। चारों धामों के कपाट इस समय शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। और ग्रीष्म काल के लिए इनके कपाट नई तिथि के अनुसार खोले जाते हैं।

यह सभी तिथियां मुहूर्त के अनुसार घोषित की जाती हैं। इस बार कोरोना को देखते हुए चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही है।

लेकिन जब से सरकार ने राज्य में श्रद्धालुओं के प्रवेश को छूट दे दी है तब से यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। तुुंगनाथ और मद्महेश्वर भी बड़ी संख्या में ट्रेकिंग पसंद करने वाले श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *