माही बने रहेंगे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के बास

| Getting your Trinity Audio player ready... |
महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बास बने रहेंगे। चेन्नई ने इस बार आईपीएल (IPL) 2020 में कोई कमाल नहीं किया है। और वह 8 अंक लेकर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी पर CSK टीम प्रबंधन ने अगले सीजन के लिए भी भरोसा जताया है। धोनी टीम के कप्तान बने रहेंगे।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैच खेले हैं। इनमें से वह केवल 4 ही मुकाबले जीत पाई है। और 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके केेेवल 8 ही अंक बन पाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ भिड़ेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ (playoff) की दौड़ में अभी बरकरार है।
और हो सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स से हार कर उसका कैलकुलेशन बिगड़ जाए। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं।
आपको बता दें कि उसे प्ले आफ तक पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे आपको यह भी बताएं कि कोलकाता की टीम को बड़े अंतर से मैच जीतने की आवश्यकता होगी। क्योंकि उसका नेट रन रेट तभी सुधर सकता है।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी (RCB) को हराकर मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। उसके सर्वाधिक 16 अंक हो चुके हैं। उसकी टीम की जीत के हीरो सूर्य कुमार यादव रहे।
बता दें कि आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सूर्य कुमार यादव को आस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी है।
