तमिलनाडु की वकील वानती श्रीनिवासन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी

| Getting your Trinity Audio player ready... |
तमिलनाडु में वकालत के पेशे से जुड़ीं वानती श्रीनिवासन (vanathi srinivasan) को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रीनिवासन की इस पद पर नियुक्ति की घोषणा की। बता दें कि वानती पार्टी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष हैं।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विज्ञप्ति जारी करके इस नियुक्ति की जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
बता दें कि वानती श्रीनिवासन (vanathi srinivasan) तमिलनाडु भाजपा में से पहले कई पदों पर रह चुकी हैं। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर थी।
नड्डा ने इससे पहले पिछले महीने अपनी नई टीम की घोषणा की थी, लेकिन महिला मोर्चा को छोड़कर उन्होंने बाकी सभी मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी।
इस बार उन्होंने वानती श्रीनिवासन की नियुक्ति की घोषणा कर इस औपचारिकता को भी पूरा कर दिया।
माना जा रहा है कि श्रीनिवासन संगठन प्रबंधन के कार्य में बहुत निपुण हैं। और उनकी तैनाती से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को निश्चित रूप से गति प्राप्त होगी।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही उनसे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपेक्षा जताई है
