गैरी कूपर :क्लासिक हालीवुड सिनेमा के महानतम अभिनेता को एक्स्ट्रा के बतौर मिलते थे बस 5 डालर

| Getting your Trinity Audio player ready... |
गैरी कूपर (Gary Cooper) को हालीवुड क्लासिक फिल्मों के 25 महानतम अभिनेताओं में रखा गया है। एक वक्त था, जब एक्स्ट्रा के बतौर उन्हें सिर्फ 5 डालर मिलते थे।
7 मई को 1901 में गैरी कूपर (Gary Cooper) का जन्म मोंटाना के हेलेना में हुआ था। माता पिता ने उनका नाम फ्रैंक जेम्स कूपर रखा।
कूपर ने अपने करियर की शुरुआत एक एक्स्ट्रा कलाकार (extra artist) और स्टंट राइडर (stunt rider) के रूप में की।
उन्हें एक्स्ट्रा कलाकार के रूप में 5 डालर, जबकि स्टंट राइडर के बतौर 10 डालर मेहनताना मिला करता।
लेकिन जल्द ही वे एक्टिंग के घोड़े पर सवार हो गए। सन् 1925 का साल था। यह मूक यानी silent फ़िल्मों का युग था।
1926 में उन्हें ड्रीम गार्डन में मुख्य भूमिका मिली। इसके बाद 1930 के दशक से 1950 के दशक तक का समय गैरी कूपर (Gary Cooper) के नाम रहा है।
मूक फिल्मों में खुद को हीरो के रूप में स्थापित करने के बाद 1929 में उनकी पहली बोलती यानी sound फिल्म द वर्जिनियन आई। इसके साथ ही वे स्टार बन गए।
सन् 1930 के दशक की शुरुआत में उन्होंने साहसिक फिल्मों और ए फेयरवेल टू आर्म्स (1932) और द लाइव्स ऑफ ए बंगाल लांसर (1935) जैसी ड्रामा फिल्में कीं।
टाउन (1936), मीट जॉन डो (1941), सार्जेंट यॉर्क (1941), प्राइड ऑफ द यंकीस (1942), और फॉर द बेल बेल टोल्स (1943) फिल्मों ने उन्हें कामयाबी के आकाश पर पहुंचाया।
बाद के सालों में उन्होंने फाउंटेनहेड (1949) और हाई नून (1952) जैसी फिल्मों में अधिक परिपक्व चरित्रों को फिल्मी पर्दे पर उकेरा।
अब आते हैं कूपर की व्यक्तिगत जिंदगी पर। उनके माता-पिता ब्रिटिश अप्रवासी थे। उनके पिता एक नामी वकील थे।
1933 में, कूपर ने न्यूयॉर्क की डेबेंटेंट वेरोनिका बालफे से शादी की, और उनकी एक बेटी भी थी। लेकिन शादी के तीन साल बाद अलगाव हो गया। कूपर का पेट्रीसिया नील के साथ भी लगाव रहा।
कूपर ने सार्जेंट यॉर्क और हाई नून में अपनी भूमिकाओं के लिए एकेडमी अवार्ड फार बेस्ट एक्टर हासिल किया।

उन्हें 1961 में अपने कैरियर की उपलब्धियों के लिए एकेडमी आनरेरी अवार्ड भी दिया गया। वे लगातार 23 साल तक शीर्ष 10 फिल्म हस्तियों में से एक रहे।
इसके साथ ही 18 वर्षों तक शीर्ष पैसा बनाने वाले स्टार भी । अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) ने क्लासिक हॉलीवुड सिनेमा के 25 सबसे बड़े पुरुष सितारों की सूची में कूपर को 11 वें स्थान पर रखा।
उनका करियर 1925 से लेकर 1961 तक कुल 36 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने 84 फिल्मों में काम किया और खुद को प्रतिनिधि अमेरिकी अभिनेता के रूप में स्थापित किया।
यह भी पढ़ें-
https://khaskhabar24.com/naga-sadhu-becoming-process-is-very-difficult/
1961 में 60 साल की उम्र में उन्होंने ये दुनिया छोड़ दी। उनकी मृत्यु के दिन, कान फिल्म महोत्सव (Cannes film festival) ने गैरी कूपर पुरस्कार Gary Cooper award लॉन्च किया गया।
