शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका ने भी पहनी आर्मी लेफ्टिनेंट की वर्दी

Getting your Trinity Audio player ready...

करीब दो साल पहले कश्मीर के पुलवामा में देश के लिए शहादत देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका (nitika) कौल ढौंडियाल ने भी आर्मी जॉइन कर ली है।

वे सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। 29 मई, 2021 को आधिकारिक रूप से वर्दी पहन लें भारतीय सेना का हिस्सा बनीं।

आपको बता दें कि नितिका (nitika) ने  हाल ही में सीडीएस (CDS) और एनडीए (NDA) की तरह आर्मी में भर्ती होने के लिए वुमेन इंट्री स्कीम यानी कि डब्लूईएस (WES) की परीक्षा दी थी। जिसमें उन्हें उतीर्ण घोषित किया गया था।

आपको याद होगा, आज से लगभग दो साल पहले 18 फरवरी, 2019 को एक सैन्य अभियान (army operation) के दौरान देहरादून के मेजर विभूति ढौंडियाल (major vibhuti dhaundiyal) शहीद हो गए थे।

Nitika और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल।
Nitika और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल।

उनकी शहादत के कुछ दिन बाद ही उनकी पत्नी नितिका कौल ढौंडियाल ने भारतीय सेना में शामिल होने का मन बना लिया था।

आपको बता दें कि उस दौरान नितिका कौल नोएडा (Noida) स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी (software company) में काम कर थीं।

उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया था। और दिसंबर, 2019 में इलाहाबाद (allahabad) में वुमेन एंट्री स्कीम (डब्ल्यूईएस) की परीक्षा में बैठ गईं थीं।

आपको बता दें कि वे पिछले साल लिखित परीक्षा पास कर चुकी थीं। इसके पश्चात स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के चरण पार करने के बाद 2020 में उनका नाम मेरिट लिस्ट में आ गया था।

आपको बता दें कि मेजर विभूति ढौंडियाल से नितिका ने प्रेम विवाह किया था। वे परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनके न रहने के बाद नितिका ने विभूति की राह पर चलने और भारतीय सेना में सेवा देने की ठानी थी।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/dilip-joshi-tarak-mehta-ka-jethalal-turns-53/

मेजर विभूति ढौंडियाल की शहादत पर उत्तराखंड को हमेशा गर्व रहेगा। उत्तराखंड को यूं भी वीरों की भूमि का खिताब दिया गया है। पहाड़ में हर दूसरे परिवार से एक न एक सदस्य फौजी होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *