धोखा : पत्नी ने पार की बेवफाई की सारी हदें

कोर्ट ने पति को एकतरफा तलाक मंजूर किया।

कोर्ट ने पति को एकतरफा तलाक मंजूर किया।

Getting your Trinity Audio player ready...

जम्मू। जम्मू में एक पत्नी ने बेवफाई की सारी हदें पार कर दीं। शहर के कारोबारी युवक ने पहली शादी टूटने के बाद एक तलाकशुदा महिला से इसलिए शादी रचाई ताकि उसे कुछ सुकून मिल सके, लेकिन दूसरी पत्नी ने उसके गम को और बढ़ा दिया। उसने एक-दो नहीं, तीन-तीन अफेयर (extra marital affair) चलाए। बाद में पति को छोड़कर भी चली गई। अदालत ने आरोपों को सही मानते हुए पति के प्रति क्रूरता और परित्याग के आधार पर युवक को एकतरफा तलाक (divorce) को मंजूरी दे दी।

कोर्ट ने पति को एकतरफा तलाक मंजूर किया।
कोर्ट ने पति को एकतरफा तलाक मंजूर किया।

महिला पंजाब की रहने वाली थी। पति-पत्नी दोनों की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से दोनों की एक-एक पुत्री थी। इस शादी से भी उनकी एक बेटी हुई। कोरोना के दौरान महिला अपने मायके गुरदासपुर चली गई। कुछ समय बाद पति भी वहां आ गया। यहां पहुंचने पर पति को पता चला कि उसकी पत्नी का एक जिम संचालक से अफेयर (extra marital affair) है। उसकी बेटी ने भी इस बात को पुख्ता किया, जब उसने अपने पापा को बताया कि वह युवक उसकी मम्मी से मिलने आता है और उसे चॉकलेट देता है।

पति के इस संबंध में पूछने पर पत्नी ने माफी मांगी और कहा कि आगे से वह उससे कोई ताल्लुक नहीं रखेगी। पति ने पत्नी को बेटियों समेत मायके भेज दिया। यहां पत्नी ने उससे एक बार जिम ज्वाइन करने की अनुमति मांगी। पुरानी बातें भुलाते हुए पति ने उसे जिम जाने की इजाजत दे दी।

यहां भी महिला का जिम वाले से अफेयर हो गया। पता चलने पर आगबबूला पति ने जिम संचालक को अनाप-शनाप बातें सुनाई तो उसने कहा कि आपकी पत्नी ही मुझे ऐसा करने के लिए उकसाती थी। अब पति ने पत्नी की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट का ब्योरा निकलवाया तो सच सामने आ गया। आरोप है कि इसी बीच पत्नी पति के घर से जेवरात समेत काफी सामान लेकर पंजाब चली गई। वहां से उसने वापस आने से मना कर दिया।

ऐसे ही दो साल गुजर गए। पति की परित्याग और क्रूरता को आधार बनाकर फैमिली कोर्ट में दायर की गई याचिका पर पत्नी को नोटिस भेजा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुई। ऐसे में पति ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए पति को तलाक (divorce) की मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *