Film star Dharmendra ने आज तक संभाल रखी है अपनी पहली कमाई से खरीदी कार

Getting your Trinity Audio player ready...

ही मैन के नाम से मशहूर फिल्म स्टार धर्मेंद्र (film star  dharmendra) ने अपनी पहली कमाई से खरीदी कार को आज तक संभाल कर रखा है।

यह काले रंग की फिएट कार है, जिसे उन्होंने इसे आज से करीब 62 वर्ष पूर्व सन् 1960 में खरीदा था। इससे उनका दिली लगाव है।

यही वजह है कि आज तक इस कार की देखभाल उन्होंने बिल्कुल अपने बच्चे की तरह की है। कार को देखकर यह अहसास बिल्कुल नहीं होता कि यह कार 6 दशक पुरानी है।

कुछ दिन पहले उन्होंने इस कार की राइड को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account) https://www.instagram.com/reel/CbPj97qO4Ix/?utm_medium=copy_link

के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर भी किया।

उन्होंने यह राइड अपने फार्म हाउस से लेकर पास की पहाड़ियों तक की। आम तौर पर तमाम अभिनेताओं का महंगी विदेशी कारों की ओर लगाव देखने को मिलता है।

Dharmendra अपनी काली फिएट कार की खूबियां बताते हुए।
Dharmendra अपनी काली फिएट कार की खूबियां बताते हुए।

वे हर छह महीने बाद अपनी कार बदलते भी रहते हैं। ऐसे में फिल्म स्टार धर्मेंद्र (film star dharmendra) का अपनी 62 साल पुरानी कार से यह लगाव देखने लायक है।

जहां तक वर्क फ्रंट की बात है, आपको बता दें कि धर्मेंद्र (dharmendra) 80 साल से अधिक की उम्र में भी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उनकी इन दिनों राकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के लिए शूटिंग चल रही है। इसमें उनके साथ गुज़रे ज़माने की अभिनेत्री जया भादुड़ी भी नज़र आएंगी।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/salima-tete-was-recognised-due-to-efforts-of-coach-manoj-konbegi/

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने शेर, गीत और फार्म हाउस लाइफ शेयर करते नजर आते हैं।

कुछ दिन पहले उन्होंने अपने बड़े पुत्र सनी देओल (sunny deol) के साथ हिमाचल प्रदेश की सैर की थी और मनाली (Manali) का वीडियो साझा किया था, जिसे प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

इसके अतिरिक्त अपनी फिल्मों के पोस्टर एवं वीडियो भी वे अपने चाहने वालों के साथ जमकर शेयर करते हैं।

कुछ दिन पहले अभिनेता दिलीप कुमार एवं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की मृत्यु पर वे अत्यंत व्यथित नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *