फूड प्वायजनिंग से उत्तरकाशी में 40 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ी

| Getting your Trinity Audio player ready... |
उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के कॉल गांव में फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) का मामला सामने आया है यहां दूषित खाना खाकर 41 लोग बीमार हो गए।
उन्हें ट्रीटमेंट के लिए बड़कोट के साथ ही नौगांव के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बड़कोट अस्पताल से डॉक्टरों की दो टीमें भी क्वालगांव गांव भेजी गई हैं, जो फूड प्वायजनिंग (food poisoning) के शिकार लोगों का इलाज करेंगे।
उत्तरकाशी के डीएम की ओर से सीएमओ को टीम बनाकर घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दे कि यहां डीएम मयूर दीक्षित हैं।
मंगलवार को गांव में पांडव नृत्य का कार्यक्रम हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके पश्चात मंदिर के परिसर में ही सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था।
बताया जाता है कि भोज के बाद रात को कुछ लोगों को दर्द की शिकायत हुई, जबकि कुछ को उल्टी दस्त होने शुरू हो गए।
बुधवार सुबह करीब 40 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से दो गंभीर बताए गए हैं। जिसके बाद दो टीमों को बड़कोट और नौगांव भेजा गया।
इनमें से कुछ लोगों को बड़कोट अस्पताल जबकि कुछ को नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इन लोगों का यहां इलाज चल रहा है।
डीएम की तरफ से एसडीएम और सीएमओ सहित कुछ अधिकारियों की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। वह मामले की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे।
