हेमकुंट साहिब की 10 मई से होने वाली यात्रा स्थगित, नई तारीख का ऐलान बाद में

1 min read

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित तीर्थ हेमकुंट (hemkunt) साहिब की यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

आपको बता दें कि इस यात्रा का आरंभ 10 मई, 2021 से होना था। और पहला जत्था रवाना होने की तिथि 8 मई, 2021 निर्धारित की गई थी।

आपको बता दें कि सिख धर्म का ये पवित्र स्थल  करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर है।

साल में करीब आठ महीने ये स्थल बर्फ से ढका होने की वजह से श्रद्धालुओं के लिए बंद ही रहता है।हेमकुंट साहिब (hemkunt sahib) के पास ही एक बड़ा तालाब भी है।

मान्यता है कि हेमकुंट (hemkunt) साहिब में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने करीब 20 वर्षों तक कठोर तप किया था।

बताया जाता है कि जिस जगह  उन्होंने तप किया था, वहीं ये गुरुद्वारा स्थित है। गुरुद्वारे के साथ ही एक पवित्र सरोवर भी है, जिसे हेम सरोवर (hem sarovar) पुकारा जाता है।

गुरुद्वारे में मत्था टेकने से पहले सिख श्रद्धालु इस पवित्र सरोवर में स्नान भी करते हैं। पास ही में भगवान लक्ष्मण (lord luxman) का भी एक मंदिर है।

कहते हैं गुरु गोबिंद सिंह (guru gobind singh) ने भी इस मंदिर में पूजा की थी। बताया जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह के आने से पहले इस स्थान को लोकपाल (lokpal) कहा जाता था।

वहीं, लक्ष्मण जी के मंदिर के बारे में मान्यता है कि श्रीराम के भाई लक्ष्मण का पिछला अवतार शेषनाग था।

शेषनाग लोकपाल झील में तप करते थे और विष्णु भगवान उनकी पीठ पर विश्राम करते थे। लोकपाल झील की ही वजह से इस स्थल को लोकपाल पुकारा जाता था।

आमतौर पर अक्टूबर तक हेमकुंट साहिब श्रद्धालुओं के खुला रहता है। इस समय में यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री तक रहता है।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/hemkund-sahib-kapat-will-open-on-10th-may/

आपको बता दें कि अगस्त के महीने के बाद यहां भी बारिश शुरू हो जाती है। अभी यहां बर्फ जमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *