कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन पर आधारित ‘द कश्मीर फाइल्स’ का क्रेज, शो बढ़ाए

Getting your Trinity Audio player ready...

कश्मीरी पंडितों (kashmiri pandits) के कश्मीर घाटी से पलायन पर बनाई गई फिल्म कश्मीर फाइल्स (the kashmir files) को लेकर एक अच्छी खबर है।

अब इस फिल्म के उत्तराखंड (uttarakhand) के ऋषिकेश (rishikesh) स्थित सिनेमाघर रामा पैलेस (rama palace) में दो शो होंगे।

अभी तक इस सिनेमा गृह में द कश्मीर फाइल्स (the kashmir files) का केवल एक शो आयोजित किया जा रहा था।

वह भी दोपहर बाद 3.45 बजे। अब इस फिल्म का एक और वो रात को 9.30 बजे भी आयोजित किया जाएगा। यह शो मंगलवार 15 मार्च से शुरू हो जाएगा।

कश्मीरी पंडितों पर आधारित द कश्मीर फाइल्स के शो हाउसफुल चल रहे हैं।
कश्मीरी पंडितों पर आधारित द कश्मीर फाइल्स के शो हाउसफुल चल रहे हैं।

आपको बता दें कि कश्मीरी पंडितों (kashmiri pandits) के साथ 1990 के दौर में कश्मीर घाटी में हुई ज्यादतियों पर इस फिल्म का कथानक आधारित है।

अपने ऊपर हुए जुल्मों को देखते हुए हजारों कश्मीरी पंडितों ने इसके बाद घाटी छोड़ दी थी। ट्रेड पंडित इस फिल्म को मिला रहे जबरदस्त रिस्पांस से चौंके हुए हैं।

इस फिल्म को हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों की सरकारों ने टैक्स फ्री कर दिया है।

वहीं, उत्तराखंड सरकार (uttarakhand government) ने भी कश्मीरी पंडितों (kashmiri pandits) का शोषण दिखाने वाली इस फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की है।

यह अलग बात है कि अभी उसकी ओर से इस संबंध में जीओ जारी नहीं किया गया है। फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों को रियायती दरों पर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/the-kashmir-files-first-show-at-rishikesh-is-housefull/

रामा पैलेस, ऋषिकेश के सिनेमा को आर्डिनेटर जयंत जोशी के अनुसार इस फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

उत्तराखंड शासन के जीओ के बाद फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा। आपको बता दें कि सिनेमा गृह में दूसरी फिल्म दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास की ‘राधेश्याम’ (radhey shyam) दिखाई जा रही है।

द कश्मीर फाइल्स के आने के बाद कश्मीरी पंडितों को लेकर एक बार फिर बहस का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया (social media) भी इन दिनों इस फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं से सराबोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *