यूपी के पूर्व राज्यपाल और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा नहीं रहे, जन्म दिन के अगले ही रोज ली अंतिम सांस

1 min read

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा (motilal vora) नहीं रहे। जन्म दिन के अगले ही रोज उन्होंने अंतिम सांस ली।

वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा (motilal vora) के निधन पर उनको राजनीति से जुड़े सभी पक्षों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने सोमवार को नई दिल्ली (new Delhi) के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल (Fortis escort hospital) में दम तोड़ा।

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर, 1928 में निंबी जोधा (वर्तमान में राजस्थान का नागौर जिला) में हुआ था। वे 92 साल के थे।

मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वे पहली बार साल 1985-1988 तक सीएम रहे थे। और फिर 1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। जनवरी से लेकर दिसंबर तक उन्होंने यह पद संभाला।

आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा 1972 से 1990 तक छह बार मध्य प्रदेश में विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 से 1996 तक वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर रहे।

सन् 1998 में वोरा 12वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। इससे पूर्व 1968 में वह समाजवादी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी में आए थे।

उत्तराखण्ड कांग्रेस में भी वे प्रदेश प्रभारी रहे थे। वे कांग्रेस के वर्षों कोषाध्यक्ष भी रहे‌। वह पार्टी में सभी नेताओं को साथ लेकर चले। उन्हें कांग्रेस का वटवृक्ष पुकारा जाता था।

मोतीलाल वोरा के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने tweet करके कहा, ”वोरा एक सच्चे कांग्रेसी और शानदार इंसान थे। हम उन्हें काफी मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरा प्यार और संवेदनाएं‌।

आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा के निधन के बाद उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लग गया। उनके साथ काम करने वाले और उनके संपर्क में रहने वाले उन्हे याद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *