सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना नहीं रहे, उत्तराखंड में शोक की लहर

1 min read

उत्तराखंड में सल्ट (salt) के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (Surendra Singh jeena) का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे।

उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। कुछ समय से वह लगातार बीमार चल रहे थे।

सुरेंद्र सिंह जीना लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए थे। सबसे पहली बार 2007 में भिकियासैंण सीट से विधायक बने थे।

इसके बाद 2012 में उन्होंने सल्ट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।  सल्ट (salt) से ही सुरेंद्र सिंह जीना ने  2017 में भी चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए।

आपको बता दें कि कुछ ही समय पूर्व सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी नेहा जीना का भी देहांत हुआ था।

उनकी मौत भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही सुरेंद्र सिंह जीना भी बीमार चल रहे थे।

आखिरकार बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के अचानक देहांत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुरेंद्र सिंह जीना (Surendra Singh jeena) सोशल मीडिया पर भी खासे सक्रिय थे। अभी कुछ ही समय पहले उन्होंने Twitter के जरिए अपनी 3 साल की मेहनत को अपने मतदाताओं के साथ साझा किया था।

जीना की मौत के पश्चात सोशल मीडिया (social media) पर भी शोक जताते जाने का सिलसिला शुरू हो गया। सुरेंद्र सिंह जीना की टर्म 2022 तक थी।

उनके इतने शीघ्र इस दुनिया से चले जाने पर शोक व्याप्त है। बता दें कि मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के रहने वाले सुरेंद्र सिंह जीना ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *