सेल्मा लागरलोफ को बचपन में लकवा था, लेकिन नोबल जीतने वाली दुनिया की पहली लेखिका बनीं

1 min read

सेल्मा लागरलोफ (Selma lagerlof) साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की पहली महिला थीं। बचपन में ही वह लकवे का शिकार हो गई थीं।

शायद कम ही लोगों को पता हो।20 नवंबर, 1858 को स्वीडन (sweeden) के वार्मलैंड (varmland) में जन्मीं सेल्मा लागरलोफ (Selma lagerlof) को अपने पिता के साथ एक तालाब में नहाने के कारण यह लकवे जैसी बीमारी हुई थी।

उस वक्त वे केवल तीन साल की थीं। इससे उन्होंने निजात तो पाई, लेकिन इसका कुछ न कुछ असर उन पर हमेशा बना रहा।

आपको बता दें कि सेल्मा का पूरा नाम सेल्मा ओटिलियाना लोविसा लागरलोफ (Selma Ottiliana Lovisa Lagerlof) था।

सेल्मा के पिता लेफ्टिनेंट लागरलोफ बेहद खुशदिल और साहसी व्यक्ति थे। रिटायर होने के बाद वे घर पर रहते थे। मिलनसार होते की वजह से लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे।

वे सेल्मा को स्वीडन की प्राचीन इतिहास कथाएं सुनाते थे। सेल्मा की शिक्षा का पूरा ध्यान रखते थे।  सेल्मा की मां एक राजमंत्री की बेटी थीं।

उनके पितृगृह में दो पीढ़ी से राजमंत्रित्व का कार्य हो रहा था। ऐसे माहौल में सेल्मा भी मेहमाननवाजी और होम मैनेजमेंट में परफेक्ट हो गईं।

सेल्मा पठन-पाठन में बहुत दिलचस्पी थी। अपने माता-पिता के बाद उन पर जिसका सर्वाधिक प्रभाव पड़ा, वे बेलमैन (bellman) थे।

बेलमैन की कविताओं का जादू उनके सिर चढ़कर बोल रहा था। बाद में स्टॉकहोम (Stockholm) के रयूनबर्ग की कविताओं ने भी उन पर रचनात्मक प्रभाव डाला।

सेल्मा ने कुछ समय तक टीचिंग की, लेकिन बाद में केवल राइटिंग यानी लेखन पर ध्यान केंद्रित कर लिया। सेल्मा को छह भाषाएं आती थीं।

सेल्मा की कहानियों में किसान, मछुआरे, बच्चे और जानवरों की बातें, उनके आंतरिक संबंधों का खूबसूरत विश्लेषण देखने को मिलता है।

सन् 1909 में उनके समग्र साहित्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/ronald-ross-a-british-doctor-who-born-in-almora-got-noble/

नोबेल पुरस्कार (Nobel prize) प्राप्त होने पर सम्राट की ओर से उनके सम्मान में दावत दी गई। सेल्मा अपने पिता की बेहद शुक्रगुजार थीं, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया था।

सेल्मा की रचनाएं-

लावेनस्कोल्ड्स की अंगूठी, दुल्हन का मुकुट, मारबाका, गोष्टा बर्लिंग की कहानी, जेरूसलम, पोर्टूगालिया के सम्राट, अदृश्य शृंखला (कहानी संग्रह), ख्रीष्ट-विरोधी के चमत्कार, फ्रॉम ए स्वीडिश होमस्टेड, नाइल्स का महोद्यम, क्राइस्ट दंतकथाएँ, दि वंडरफुल एडवेंचर ऑफ नील्स, फर्दर एडवेंचर्स ऑफ नील्स, लिलिक्रोना का घर, बहिष्कृत
खजाना (आरंभिक कहानियों का संग्रह), मार्शक्राफ्ट की लड़की (नाटक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *