केदारनाथ वन्य जीव विहार में सालों बाद उड़ते दिखे हिम कबूतर, पक्षी प्रेमी उत्साहित

| Getting your Trinity Audio player ready... |
केदारनाथ (kedarnath) में हिम कबूतर (snow pigeon) उड़ते नजर आए हैं। सालों बाद यह कबूतर केदारनाथ वन्य जीव विहार में एक बार फिर दिखे हैं।
आपको बता दें कि ये हिम कबूतर snow pigeon, जिनका वैज्ञानिक नाम Columba leuconota है, ये मध्य एशिया (central asia) में पाए जाते हैं। इन्हें स्नो लाइन (snow line) के ऊपर उड़ते देखा जा सकता है।
इन कबूतरों को स्वभाव से शर्मीला माना जाता है। अक्सर चट्टानों की आड़ में यह घोंसला बनाते हैं और मादा कबूतर एक बार में दो अंडे देती है।
यह एक बार घोंसला बनाते हैं तो फिर बार बार उसमें आते हैं। घोंसले को हल्की फुल्की मरम्मत की आवश्यकता होती है तो उसे यह स्वयं अंजाम दे देते हैं।
यह भी कबूतर की अन्य प्रजातियों की ही तरह समूह बनाकर रहते और उड़ान भरते हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद नहीं होता। तिनका, अनाज आदि इनका भोजन होता है।
इन कबूतरों को सालों बाद अब फिर केदारनाथ वन्य जीव विहार में करीब साढ़े तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ते देखा गया है। इससे पक्षी प्रेमी और पक्षी विशेषज्ञ जरूर उत्साहित हैं, लेकिन शिकारियों के खतरे से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ (DFO) अमित कंवर के मुताबिक कोई इन कबूतरों का शिकार न कर सके, इसे लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
