अर्जुन वाजपेई बने कुमाऊं गौरव, मशहूर पर्वतारोही को सीएम ने दिया अवार्ड

1 min read

पर्वतारोही अर्जुन वाजपेई (Arjun vajpayi) को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “कुमाऊं गौरव” अवार्ड से सम्मानित किया है।

इस अवार्ड कुमाऊं गौरव (kumaon Gaurav) के मिलने की बात की जानकारी स्वयं अर्जुन में अपने फेसबुक पेज https://www.facebook.com/VajpaiArjun  के जरिए अपने प्रशंसकों तक पहुंचाई है। अर्जुन वाजपेई (Arjun vajpayi) ने इस अवार्ड के लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।

उत्तराखंड (uttarakhand) के सीएम पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) ने स्वयं अर्जुन के साहस की प्रशंसा की।

आपको बता दें कि अर्जुन वह शख्स हैं, जिन्होंने आज से करीब 11 वर्ष पूर्व सन् 2010 में केवल 16 साल, 11 महीने, 18 दिन की उम्र में माउंट एवरेस्ट (Mount averest) की चढ़ाई कर सबसे छोटा पर्वतारोही होने का गौरव प्राप्त किया था।

इससे पहले यह रिकॉर्ड कृष्णा पाटिल के नाम था जिन्होंने 19 साल की उम्र में एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। अर्जुन प्रतिदिन नवीन साहसिक गतिविधियों में संलग्न रहते हैं।

वे विज्ञापन जगत के भी खासे चहेते हैं और एडवेंचर से जुड़े कई एड में उन्होंने काम किया है। इस बीच उनकी जिंदगी का सबसे पहला प्यार उनके पर्वतारोहण (mountaineering) का क्रम निरंतर जारी है।

Arjun vajpayi के पर्वतारोहण के दौरान के भिन्न-भिन्न चेहरे।
Arjun vajpayi के पर्वतारोहण के दौरान के भिन्न-भिन्न चेहरे।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले अर्जुन वाजपेई (Arjun vajpayi) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वे यूनिवर्सिटी जरूर नहीं गए, लेकिन उनके लिए ये पहाड़ ही एक यूनिवर्सिटी के समान हैं, जहां से उन्होंने जीवन के सबसे बड़े सबक सीखे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन अपने माता-पिता के साथ नोएडा में रह रहे थे और इधर पिछले काफी समय से वह अल्मोड़ा (almora) में रह रहे हैं। अल्मोड़ा कुमाऊं का एक बहुत खूबसूरत एवं प्राकृतिक रूप से समृद्ध जिला है।

अर्जुन अक्सर वहां की फोटो अपने फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से साझा करते रहते हैं। इस वक्त अर्जुन 28 साल के हैं। वक्त के साथ साथ पहाड़ों की ऊंचाई नापने का उनका उत्साह लगातार बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *