
| Getting your Trinity Audio player ready... |
मुख्यमंत्रियों का फेरबदल
इस साल भाजपा का लगातार अपने सीएम बदलना साल की ऐसी घटना रही, जिसने उसकी छवि को धक्का पहुंचाया ही, साथ ही राज्य में राजनीतिक अस्थिरता को भी कायम किया। मार्च में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया। किंतु अपने विवादित बयानों से पार्टी को असहज करने वाले तीरथ को तीन ही माह बाद पुुष्कर सिंह धामी (pushkar Singh dhami ) से रिप्लेस कर दिया गया। उन्हें 4 जुलाई को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़ें https://khaskhabar24.com/mobile-phone-insurance-is-necessary-know-why/
सीडीएस रावत का हेलीकाॅप्टर हादसे में निधन
यह साल की बेहद दुखी करने वाली खबर थी। मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले एवं भारत के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Rawat) का हेलीकाॅप्टर हादसे में निधन हो गया। वे तमिलनाडु में एक लेक्चर देने जा रहे थे। इस हादसे में उनके साथ उनकी पत्नी एवं कई अन्य वायु सेना अधिकारियों की भी जान गई। इस हादसे के बाद उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया।
अक्तूबर में कुमाऊं क्षेत्र में आई आपदा
उत्तराखंड के कुमााऊं क्षेत्र में इस बार अक्टूबर के महीने में बारिश की वजह से आई आपदा (disaster) ने केदारनाथ के जख्म ताजा कर दिए। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद चार धाम यात्रा को भी तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया। जो यात्री जहां था, उसे वहीं रूकने की सलाह दी गई। लेकिन नैनीताल, बागेश्वर आदि जिलों में बाढ़ की वजह से कई जगह सड़कें टूटीं एवं कई लोगों की जानें गईं।
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन को वर्ल्ड बैडमिंटन में कांस्य
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (lakshya sen) को विश्व बैडमिंटन (badminton) चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल हुआ। दिसंबर माह में उपलब्ध की सेन की इस उपलब्धि ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित कर दिया। मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने भी लक्ष्य सेन को 15 लाख रूपये की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की। माना जा रहा है कि सेन की उपलब्धि से उत्तराखंड में बैडमिंटन को बढ़ावा मिलेगा।
