बीजिंग में विदेशों से आने वाले लोगों के क्वारनटीन की अवधि को 3 हफ्तों के लिए बढ़ाया

Getting your Trinity Audio player ready...

चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना के कारण विदेशों से आनेवाले लोगों की क्वारनटीन की अवधि को तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह अवधि दो हफ्ते थी। चीनी प्रशासन की ओर से यह घोषणा की गई है। हालांकि इससे चीनी लोग ही अधिक प्रभावित होंगे।

वैश्विक स्तर पर इस महामारी के फैलने के बाद विदेशों लोगों के चीन में आने पर प्रतिबं

ध लगा हुआ है लेकिन राजनायिकों और कुछ लोगों को जो व्यापार और मेडिकल रिसर्च से जुड़े हैं उन्हें इस दायरे से बाहर रखा गया है।

अभी तक जो लोग बाहर से आ रहे थे उन्हें प्रशासन की ओर से बनाए गए सेंटर या फिर होटलों में 14 दिन के क्वारनटीन में रखा जाता था। हालांकि कुछ असाधारण मामलों में शहर के निवासियों को घर पर सेल्फ-क्वारनटीन की अनुमति दी गई थी।

घरेलू स्तर पर मामलों के नियंत्रण में आने के बाद सरकार की ओर से उठाया गया कदम है जिससे विदेशों से आए लोगों के कारण संक्रमण ना फैले।

उल्लेखनीय है कि घातक महामारी कोरोना के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी और अब यह प्रमुख देशों में फैल गई है। कई देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है और कई देशों में इसे बढ़ा भी दिया गया है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *