मुंबई : त्योहारों के दौरान आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट जारी

Getting your Trinity Audio player ready...

त्योहारी सीजन के दौरान देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की आशंका जताई गई है।

खुफिया सूत्रों से मिले इनपुट के बाद मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार मुंबई में त्योहारों के दौरान रिमोट से कंट्रोल किए जा सकने वाले एयरक्राफ्ट या एयर मिसाइल के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में हमला हो सकता है।
इसके बाद पुलिस की ओर से ड्रोन उड़ाए जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।  साथ ही, धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
त्योहारों के मद्देनजर मुंबई पुलिस खास एहतियात बरत रही है। वीआईपी इलाकों में वाहनों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। जगह जगह बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही है।

आपको ध्यान ही होगा मुंबई को आतंकी पहले भी दहला चुके हैं। 26/11 को आज तक कोई नहीं भूला। सभी को भरोसा है कि मुंबई पुलिस आतंकियों के नापाक मंसूबों को कामयाब न होने देने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेगी। पुलिस की ओर से भी त्योहारों को देखते हुए लोगों से खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध को देखते ही उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। हालांकि पुलिस ने इस सावधानी को रुटीन करार दिया है। लोगों से कतई न घबराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *