केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हुईं कोरोना संक्रमित

| Getting your Trinity Audio player ready... |
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से टेस्ट कराने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी बिहार चुनाव के दौरान एनडीए को वोट दिलाने के लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार कर रही थीं।
इससे पहले भाजपा के कई अन्य मंत्री भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि बाद में उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त घोषित किया गया।
इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि विशेष तौर पर शामिल हैं।
आपको बता दें कि बुधवार को देश में कोरोना के करीब 44 हजार नए मामले सामने आए हैं। और साढ़े पांच सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
अभी तक आए मामलों की बात करें तो देश भर में कोरोना के मामले 85 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की दर में इजाफा हुआ है।
कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर बड़े स्तर पर बचाव की तैयारी की जा रही है। हालांकि एक शोध में यह संभावना जताई गई है कि आने वाली फरवरी तक कोरोना से निजात मिल सकती है। इस बीच सरकार ने अनलाक-5 को अब 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। और नियमों में किसी तरह की तब्दीली नहीं की गई है।
