दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, मैक्‍स अस्‍पताल किया गया शिफ्ट

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। Manish Sisodia Health Update: दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत खराब हो गई है। कोरोना के बीच उन्‍हें डेंगू भी परेशान कर रहा है। डेंगू के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में  शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी उपमुख्‍यमंत्री के दफ्तर से जारी की गई है।

 

ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण कराया गया था अस्पताल में भर्ती 

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण बुधवार दोपहर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले 24 घंटे से तेज बुखार भी था। यहां उनकी दोबारा कोरोना की जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्‍टरों की टीम लगातार उन सेहत पर नजर बनाए हुए है। बुधवार को लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सिसोदिया को बुखार है। बाकी कोई परेशानी नहीं है। वह फिलहाल ठीक हैं। वहीं गुरुवार को अचानक से उनके ब्लड प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आने लगी है।

सत्‍येंद्र जैन भी हुए थे संक्रमित

इससे पहले उपमुख्यमंत्री को 13 सितंबर को बुखार आया था, जिसके चलते वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी कोरोना जांच हुई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 सितंबर की शाम को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जैन को प्लाज्मा भी दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *