मास्क व सैनिटाइजर देकर पत्रकारों का किया सम्मान

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में पत्रकारों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज सिंह चौहान, सरोजिनी नगर विधानसभा संयोजक भुवनेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी आदि मौजूद थे।

राजकुमार सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार प्रशासन एवं स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित एवं सतर्क रहने की बात कही जा रही है। लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। वहीं शासन एवं जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पत्रकार जो दिन-रात इस महामारी में भी अपने कर्तव्य पर लगे हुए हैं, वही पत्रकारों की सुरक्षा को देखते हुए पत्रकारों के बीच सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *