शिक्षकों ने शिक्षा सुधार का लिया संकल्प

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक- भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक लखनऊ कमांड मुख्यालय के निकट सम्पन्न हुई जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु एकजुट होने का आग्रह अध्यक्ष अचल सिंह ने किया । अंतर्जनपदीय स्थानांतरण  में भूतपूर्व सैनिक शिक्षकों को वरीयता न दिए जाने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिवेदी ने नाराजगी जाहिर की । उपाध्यक्ष कैप्टन आर . के. सिंह ने बताया कि जब पिछली 68500 की शिक्षक भर्ती में प्रदेश में सभी बी. एस. ए. द्वारा शपत पत्र लिया गया था कि वे अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं करेंगे लेकिन अधिकतर जनपदों में उनके स्थानांतरण आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं ।वहीं विधि सलाहकार धनन्जय यादव ने संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार का जिक्र किया जिसमें नव नियुक्त महिला शिक्षिकाओं को भी पांच अंकों का भारांक दिया गया है जबकि कुल महिला शिक्षिकाओं की संख्या 60 प्रतिशत से भी ज्यादा है । सचिव उमा शंकर मिश्र ने माननीय रक्षा मंत्री का पत्र का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने राज्य सरकारों से भूतपूर्व सैनिकों के कार्य वरीयता से करने का आग्रह किया है ।
कार्यकारिणी विस्तार में अन्य जिलों से आये नामों पर स्वीकृति के साथ ही अंत में अपनी मांगों को विनम्रतापूर्वक सरकार के सम्मुख रखने की सर्व सम्मति बनी तथा परिषदीय विद्यालयों में जहां भी भूतपूर्व सैनिक कार्य कर रहे हैं वहां पर उत्तम डिसिप्लिन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मॉडल प्रस्तुत करते हुए अन्य विद्यालयों के लिए एक मिशाल प्रस्तुत करने की अपील की गई । बैठक में महामंत्री ओमप्रकाश भट्ट के अलावा सूचना प्रसार मंत्री मनोज राणा, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी, संप्रेषक ए. के. यादव सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *