कल से खुलेंगे स्कूल, बिना मास्क एंट्री नहीं

| Getting your Trinity Audio player ready... |
उत्तराखंड में सभी सरकारी निजी और बोर्डिंग स्कूल कल से खुल जाएंगे। लेकिन छात्र बगैर मास्क के स्कूलों में एंटर नहीं कर पाएंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी यही बाध्यता रखी गई है।
हालांकि सरकार ने स्कूल प्रबंधन और स्कूलों को छूट दी है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए चाहे तो दो पारियों में स्कूल चला सकते हैं। या फिर एक-एक दिन का रोस्टर भी रख सकते हैं।
इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई है कि स्कूलों में प्रार्थना सभा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं होंगी। यह निर्णय केवल 10वीं और 12वीं तक की कक्षा वाले स्कूल शुरू करने के संबंध में लिया गया है।
और आपको यह भी बता दें कि छात्रों को भी अपने अभिभावक की लिखित अनुमति से ही स्कूल आना होगा। इसके अलावा छात्र अगर ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें हर हाल में सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
लेकिन जिन छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में पढ़ाए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है।
उत्तराखंड राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गाइडलाइन जारी करते हुए स्कूलों को एसओपी का पालन करने को कहा है
