ऊधम सिंह नगर में खेत में जिंदा बच्चा गड़ा मिला, मानवता शर्मसार

| Getting your Trinity Audio player ready... |
ऊधम सिंह नगर जिला स्थित खटीमा के चटिया फार्म में सुबह सवेरे लोगों को खेत में एक जिंदा बच्चा (child) गड़ा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
जिसने भी यह दृश्य देखा, वह मानवता पर शर्मसार हो गया। बताया जाता है कि लोग सुबह सवेरे जब अपने खेतों में पहुंचे तो वहां लोगों ने एक व्यक्ति के खेत में एक जिंदा नवजात बच्चे (child) को गड़े हुए देखा।
बच्चे का सिर्फ सिर बाहर था। और उसका बाकी का शरीर जमीन में गड़ा हुआ था। जिस खेत में बच्चा गड़ा मिला, वह खेत पूरन सिंह का था।
पूरन सिंह की पत्नी महेश्वरी देवी ने जमीन में हरकत होते देखी। जब उन्होंने उसे छूकर देखा तो वह चीख पड़ीं।
पूरन सिंह के अनुसार बच्चे का शरीर मिट्टी के अंदर दबा हुआ था। जबकि सिर बाहर था और बच्चा सांस ले रहा था।
यह देखकर पूरन सिंह हैरत में पड़ गए। उन्होंने ने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। खबर आग की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते पूरन सिंह के खेत पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों की मदद से बच्चे को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्चा अब स्वस्थ बताया जा रहा है। डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बताया जाता है कि ठंड लगने से बच्चे को हाइपोथर्मिया हो गया है।
उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, लिहाजा बच्चे को आक्सीजन लगाई गई है। इसके साथ ही इन्फेक्शन से जुड़ी कुछ आवश्यक जांचों के लिए उसके ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं।
वहीं, इलाके में हुई इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है। अभी किसी के तहरीर नहीं देने की वजह से मामला दर्ज नहीं किया गया है।
नवजात बच्चे के जिंदा खड़े मिलने की खबर पाने पर कुछ ऐसे भी लोग थे, जो नवजात बच्चेको गोद लेने की नीयत से वहां पहुंचे थे।
