मैखुरी नहीं रहे, हमेशा याद किए जाएंगे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष

Getting your Trinity Audio player ready...

उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी (maikhuri) की जिंदगी भी कोरोना की भेंट चढ़ गई। उनका शनिवार को निधन हो गया।

वह लगभग डेढ़ महीने से मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीच उन्हें कोरोना संक्रमण भी हो गया, जिसकी वजह से उन्हें बीती 24 अक्टूबर को मैक्स हॉस्पिटल में  भर्ती कराया गया था।

लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। उन्हें हास्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस किया जा रहा था।

आपको बता दें कि अनुसूया प्रसाद मैखुरी (maikhuri) ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। संघर्ष किया था।

वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और 2012 से 2017 के बीच उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष रहे।  वह बद्रीनाथ और कर्णप्रयाग के विधायक भी रहे।

लोग उन्हें उनके जमीन पर काम और सौम्य व्यवहार के लिए भी याद रखेंगे। उनके निधन पर प्रदेश भर में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें अपने अपने तरीके से याद कर रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विजयपाल सजवाण समेत कई लोगों ने उनका निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *