मां सती अनसूया मेला 28-29 को, देव डोली के साथ केवल 12 लोग मंदिर तक जा सकेंगे

| Getting your Trinity Audio player ready... |
दत्तात्रेय माता सती अनसूया (sati ansooya) मेला 28-29 दिसंबर को लगेगा। देव डोली के साथ केवल 12 ही लोगों को अनसूया मंदिर तक जाने की इजाजत होगी।
उत्तराखंड के गोपेश्वर, मंडल घाटी में लगने वाले दत्तात्रेय माता सती अनसूया (sati ansooya) मेला की व्यवस्थाओं लेकर 18 दिसंबर, 2020 को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने मंदिर समिति के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
कोविड (covid 19) को देखते हुए इस साल सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्रियों को जाने की इजाजत दी जाएगी। बैठक में इस बार मंडल में देव डोलियों के मिलन के दौरान मेले के उद्घाटन की रस्म अदायगी न किए जाने और मंडल में हाट बाजार न लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया।
सभी तीर्थयात्रियों की संगूड पुल पर थर्मल स्क्रीनिंग (thermal screening) एवं कोविड टेस्ट (covid test) किया जाएगा।
केवल मंदिर समिति के माध्यम से देव डोली के साथ चलने वाले लोगों के भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
सभी लोगों को मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक किया गया है।
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर पूरे मंदिर परिसर को सैनेटाइज (sanetize) किया जाएगा।
इस बार मेले में महिला एवं युवक मंगल दलों तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नही होंगे।अपर जिलाधिकारी ने मेले से पूर्व पैदल मार्ग और मंदिर परिसर से अत्रि मुनि आश्रम तक सड़क को दुरस्त करने के निर्देश लोनिवि (PWD) को दिए।
बैठक में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए जल संस्थान, अलाव की व्यवस्था को वन विभाग, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, मंदिर की साज-सज्जा के लिए फूल मालाओं की व्यवस्था करने को उद्यान विभाग से कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ ही डाक्टरों की टीम तैनात करने को कहा गया।
वहीं, जिला पंचायत को साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई। बिजली विभाग और उरेडा को मेले के दौरान मंदिर और पैदल रास्तों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीओ पुलिस विमल प्रसाद, एसीएमओ डा. उमा रावत, ईई डीएस रावत, श्री अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष बीएस झिक्वांण, मंदिर के पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल, प्रवीन सेमवाल, अध्यक्ष ग्राम विकास खल्ला राजेन्द्र सिंह नेगी, सचिव वीरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
