Mayfly : जो 24 घंटे में जी लेता है सारी जिंदगी, जानिए कौन हैं पांच सबसे कम जीने वाले जीव

| Getting your Trinity Audio player ready... |
हर किसी की तमन्ना होती है कि वह लंबी उम्र जिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेफ्लाई (mayfly) ऐसा जीव है, जो केवल 24 घंटे जीता है।
जी हां। और इन 24 घंटे में मेफ्लाई (mayfly) पूरा फोकस मेटिंग पर होता है, ताकि नई जिंदगी अस्तित्व में आ सके। भले चंद घंटे के लिए ही सही। आज हम आपको ऐसे जीवों के बारे में बताएंगे जिनकी जिंदगी बेहद कम होती है।

ऐसा ही एक जीव है हाउसफ्लाई (housefly)। इसे घरेलू मक्खी भी पुकारा जाता है। इसका जीवन करीब चार सप्ताह यानी एक महीने के आसपास होता है। यदि यह आपके हाथों जिंदा रह सकती है।

अब हैं गिरगिट यानी chameleon पर। गिरगिट रंग बदलने के लिए मशहूर है। अपनी सहूलियत के हिसाब से पलट जाने वाले लोगों को भी अक्सर रंग बदलने का ताना दिया जाता है। गिरगिट का खिताब दिया जाता है।

अब आते हैं चूहे (rat) पर। अपने तेज दांतों से घर की चीजों को कुतर कुतर कर जीना मुहाल कर देने वाले इस जीव की उम्र भी केवल एक ही साल है। बशर्ते कि वह घरवालों के हाथों चूहेदानी में में फंसकर अपनी जान न गंवा दे।

बेहद कम जीने वाला ऐसा ही एक जीव खरगोश (rabbit) भी है। आम तौर पर घरों में बेहद प्यार से पाले जाने वाला यह जीव करीब आठ साल तक जिंदा रहता है।
