The Kashmir files का ऋषिकेश में शो हाउसफुल, उत्तराखंड के मसूरी में भी हुई है शूटिंग

Getting your Trinity Audio player ready...

The kashmir files फिल्म का ऋषिकेश के रामा पैलेस में पहला शो हाउसफुल रहा। कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म ने सभी को रुला दिया।

The kashmir files का ऋषिकेश में यह शनिवार से एक ही शो शुरू हुआ है। यह शो दोपहर बाद 3.45 बजे का है। ‘ताशकंद फाइल्स’ के चर्चित निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की यह फिल्म दो घंटे, 50 मिनट की है।

रामा पैलेस (rama palace) में दूसरी फिल्म साउथ के सुपरस्टार प्रभास की चल रही है। लेकिन इस समय चर्चा में द कश्मीर फाइल्स  (the kashmir files) है।

फिल्म 1990 के दौर में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों (kashmiri pandits) के नरसंहार पर आधारित है। इसके बाद से ही कश्मीरी पंडितों को घर निकाला झेलना पड़ा था।

The kashmir files में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार आदि की मुख्य भूमिका है।

आपको बता दें कि मशहूर फिल्म अभिनेता  अनुपम खेर (Anupam Kher) स्वयं भी कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को लेकर मुखर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/kedarnath-baba-dham-will-open-on-6-may/

इस फिल्म की काफी शूटिंग उत्तराखंड (uttarakhand) के मसूरी (mussoorie) में भी हुई है। स्थानीय दर्शकों का इस वजह से भी इस फिल्म से थोड़ा जुड़ाव है।

इससे पूर्व कामेडियन कपिल शर्मा के इस फिल्म को द कपिल शर्मा शो में प्रमोशन से मना करने के विवाद ने भी खासी चर्चा में रखा।

हालांकि इस फिल्म का मुद्दा ऐसा है, जिससे हर भारतीय अपना साबका रखता है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को क्या कुछ झेलना पड़ा था।

इस फिल्म के दृश्य बहुत हद तक वास्तविक बन पड़े हैं। यह फिल्म हमको उसी दौर में ले जाती है, जहां से कश्मीर घाटी की फिजां बदल गई थी।

जिस घाटी में फिल्मों के दृश्य फिल्माए जाते थे। वहां सांप्रदायिक जहर और नफ़रत की खेती होने लगी थी। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है।

The kasmir files को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है-जयंत जोशी, सिनेमा को आर्डिनेटर।
The kasmir files को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है-जयंत जोशी, सिनेमा को आर्डिनेटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *