AISSEE : तिथि बढ़ी, 18 दिसंबर तक किया जा सकता है आनलाइन आवेदन

| Getting your Trinity Audio player ready... |
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एग्जाम यानी एआईएसएसईई (AISSEE) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदन 18 दिसंबर तक किया जा सकेगा।
परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कंधों पर है। एजेंसी के अनुसार उसकी जानकारी में आया है कि अभ्यर्थियों को कैटेगरी सर्टिफिकेट (category certificate) जैसे एससी/ एसटी ओबीसी/एनसीएल आदि लेने में दिक्कत हो रही है। इससे वह यह सर्टिफिकेट अपलोड नहीं कर पा रहे हैं।
इस परीक्षा को देखते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर अब 18 दिसंबर कर दिया गया है। आवेदन इस तिथि को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन किया जा सकता है।
इसके साथ ही ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 18 दिसंबर ही रहेगी। फीस इस दिन रात 11:50 तक जमा की जा सकती है।
आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में किया जा सकेगा। इसके संबंध में विवरण जल्दी ही एनटीए (NTA) की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी आवेदन में सुधार यानी करेक्शन भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसी तरह AISSEE के एग्जाम भी फरवरी में होंगे।
अभ्यर्थियों से ज्यादा जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट https://nta.ac.in को देखने का अनुरोध किया गया है। किसी भी तरह के क्लेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी की NTA की हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।
एनटीए के senior director (exam) जेएन पराशर के अनुसार अभ्यर्थी यदि चाहें तो ईमेल के जरिए भी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पा सकते हैं।
आपको बता दें कि सैनिक स्कूलों में भर्ती के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों में बहुत क्रेज रहता है।
इन स्कूलों में सीटें सीमित संख्या में होने की वजह से सभी का प्रवेश संभव नहीं हो पाता।
प्रवेश परीक्षा के पश्चात मैरिट के आधार पर दाखिला मिल पाता है। कई कोचिंग संस्थान सैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के लिए भी कोचिंग कराते हैं।
