अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने बेटी के माता-पिता, सोशल मीडिया से दी जानकारी

Anushka Sharma और अपनी बेटी होने की खबर विराट कोहली ने ट्वीट के जरिए दी।
Getting your Trinity Audio player ready...

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी, 2021 की दोपहर पुत्री को जन्म दिया।

विराट कोहली (Virat kohli) ने इस बात की जानकारी स्वयं  अपने ट्विटर एकाउंट (Twitter account) के जरिए अपने प्रशंसकों को दी।

Anushka Sharma और अपनी बेटी होने की खबर विराट कोहली ने ट्वीट के जरिए दी।

उन्होंने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि वह शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं।

उन्होंने सभी से इस वक्त प्राइवेसी की आवश्यकता के लिए request भी की। उन्होंने इसके बाद स्नेह लिखकर अपनी पोस्ट (post) को खत्म किया।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का जनवरी में मां बनना तय था। इसे देखते हुए विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया में हुए पहले टेस्ट मुकाबलों के बाद पूर्व में ही पितृत्व अवकाश (paternity leave) लेने का फैसला किया।

ऐसे में उन्होंने दूसरे टेस्ट से कप्तानी ना करके वतन वापस लौटने का फैसला किया, ताकि वह अनुष्का के मां बनने के इस खास वक्त पर उनके साथ रह सकें।

11 जनवरी की दोपहर परिवार में  बेटी का जन्म होते ही विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account)

https://www.instagram.com/p/CJ5taE5FKtb/?igshid=39jrq44rutn1

के माध्यम से खुशी की खबर को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया।

आपको बता दें कि यह अनुष्का और विराट कोहली की पहली बेटी है। दोनों की कुछ ही समय पहले शादी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की थी। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (ajinkya rahane) को सौंपी गई।

उन्होंने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। साथ ही उन्होंने टेस्ट जीत का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा।

आस्ट्रेलियाई टीम के साथ भारत की वर्तमान टेस्ट सीरीज में  भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत सराहनीय रहा।

ऋषभ पंत (rishabh pant) फार्म में लौट आए, जबकि हनुमा विहारी (hanuma vihari) और अश्विन (ashwin) ने भी जबरदस्त इच्छाशक्ति दिखाई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *