Blue whale : जानिए कितने हाथियों का वजन होता है सौ फीट से ज्यादा के इस जीव में

1 min read

ब्लू व्हेल (blue whale) का नाम आपने जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि इसका वजन कितना होता है? जी, एक व्हेल 33 हाथियों के बराबर वजनी होती है।

कुल वजन एक लाख 80 हजार किलो से भी ज्यादा होता है। इसकी लंबाई भी कुछ कम नहीं होती। ये सौ फीट से भी अधिक लंबी होती है।

यह एक स्तनपायी जीव है और इसकी उम्र एक स्वस्थ इंसान जितनी यानी 80-90 साल तक होती है।

आपको बता दें कि एक फीमेल ब्लू व्हेल (blue whale) की लंबाई male blue whale से  अधिक होती है।

यह दो-तीन साल में एक बार एक बच्चे को जन्म देती है और प्रसव काल करीब 10-12 महीने का होता है।

जन्म के वक्त इसके बच्चे की लंबाई लगभग 23 फीट तक होती है और उसका वजन करीब 27 हजार किलो होता है।

साथियों, इसकी खुराक भी कम नहीं। एक ब्लू व्हेल हर रोज 3600 से 4000 किलोग्राम तक क्रिल खाती है। आपको बता दें कि क्रिल छोटी मछली होती है।

जब ब्लू व्हेल का बच्चा जन्म लेता है तो वह रोज 600 लीटर दूध पीता है। और बच्चे का वजन हर रोज 90 किलोग्राम बढ़ जाता है।

तीन साल में उस बच्चे की लंबाई 50 फीट हो जाती है। उसे बड़ा होने में 10 साल लगते हैं। यह जीव बहुत बुद्धिमान होती है और अपने बच्चे का बहुत ध्यान रखता है।

किलर ह्वेल (killer whale) का खतरा महसूस होते ही ब्लू व्हेल एक खास तरह की आवाज निकालती है, जिसे सुन कर कई ब्लू व्हेल आकर उसे चारों ओर से घेर लेती हैं। इससे खतरा टल जाता है।

आपको बता दें कि ब्लू व्हेल वैसे तो 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैरती है, लेकिन इसके पास 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रफ्तार बढ़ाने की कूवत होती है।

आपको जानकर हैरत होगी कि जब ब्लू व्हेल सांस लेती है तो पानी का बुलबुला 36 फीट तक ऊपर जाता है और इसकी आवाज को दो किलोमीटर तक सुना जा सकता है।

यह जीव सांस लेने के लिए पांच हजार लीटर तक हवा स्टोर कर सकता है। ब्लू व्हेल से जुड़े तथ्य उसे जिज्ञासा का विषय बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *