सीएम तीरथ की टीम 11, सतपाल महाराज ने सबसे पहले, अरविंद पांडे ने संस्कृत में ली शपथ

1 min read

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ (cm tirath) सिंह रावत ने अपने कैबिनेट की टीम 11 बना ली है। इस तीरथ कैबिनेट में ज्यादातर नाम वही हैं, जिनका कयास था।

सबसे पहले सतपाल महाराज (satpal maharaj) और इनके बाद बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

वहीं अरविंद पांडे ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। इससे पूर्व हरक सिंह रावत (harak Singh rawat) की बारी आई।

बिशन सिंह चुफाल (bishan Singh chuphal) की बारी इसके बाद आई। यशपाल आर्य (yashpal Arya) इसके बाद मंच पर नबूदार हुए और शपथ ग्रहण की।

इनके बाद सुबोध उनियाल (subodh uniyal), गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। धन सिंह रावत (dhan Singh rawat) ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। इनके बाद रेखा आर्य (dhan Singh rawat) ने शपथ ली।

वे पारंपरिक वेशभूषा में राजभवन में शपथ लेने पहुंची थीं। इनके बाद स्वामी यतीश्वरानंद (swami yatishwaranand) की बारी आई।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (baby Rani maurya) ने कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह (oath ceremony) में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे पहले सीएम तीरथ (cm tirath) सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (trivendra Singh rawat) से शिष्टाचार भेंट भी की।

राजभवन में संभावित मंत्रियों की चहल-पहल पहले से ही शुरू हो गई थी। बंशीधर भगत और गणेश जोशी का मंत्री बनना तय माना जा रहा था ऐसा ही हुआ भी।

आपको बता दें कि कैबिनेट में बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, स्वामी यतिस्वरानंद, और गणेश जोशी नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं।

इससे पहले अरविंद पांडे, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत त्रिवेंद्र सरकार में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/teerath-singh-rawat-will-be-new-cm-of-uttarakhand/

आपको बता दें कि सीएम के कैबिनेट में जो सदस्य रखे गए हैं उनमें गढ़वाल और कुमाऊं के संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। गढ़वाल (garhwal) से छह मंत्री जबकि कुमाऊं (kumaon) से पांच मंत्रियों को इस टीम इलेवन में जगह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *