Corona curfew : उत्तराखंड में 22 जून तक बढ़ा, सीमित चार धाम यात्रा कल से

Getting your Trinity Audio player ready...

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) बढ़ा दिया गया है। अब यह आगामी 22 जून तक जारी रहेगा। इसके साथ ही सरकार ने कुछ छूट भी दी हैं।

जैसे- सीमित चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। इसके अलावा ऑटो, विक्रम अपनी पूरी सवारी क्षमता के साथ दौड़ सकेंगे आदि।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने के बावजूद सरकार कोई रिस्क मोल लेने को तैयार नहीं।

लिहाजा, सरकार पूरी तरह राज्य को अनलॉक करने से बची है। और कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) को 22 जून तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/tsitsipas-is-all-set-to-make-history-in-tennis/

सीमित चारधाम (chardham yatra) यात्रा 15 जून मंगलवार से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि पहले चरण में चमोली जिले के लोग बदरीनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे।

ठीक इसी प्रकार रुद्रप्रयाग जिले के लोगों को केदारनाथ धाम की यात्रा करने की इजाजत दी गई है। इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले के स्थानीय लोग ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम दर्शन करने जा सकेंगे।

लेकिन सरकार ने एक प्रतिबंध भी लगाया है। इन तीन जिलों के स्थानीय नागरिक भी चारधाम यात्रा तभी कर सकेंगे, जब उनके पास आरटीपीसीआर टेस्ट (RTpcr test) की निगेटिव रिपोर्ट होगी।

इसके अलावा सरकार ने बाज़ारों को तीन दिन खोलने का फैसला लिया है। वहीं, मिठाई की दुकानें अब सप्ताह में पांच दिन खुलेंगी।

इसके अलावा एक और रियायत देते हुए बंद पड़ी राजस्व अदालतों (revenue court) को खोलने का फैसला लिया गया है।

अलबत्ता, इन राजस्व अदालतों में हर रोज अधिकतम 20 मामलों की ही सुनवाई होगी। किसी भी शादी समारोह में आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के साथ 50 लोग शामिल हो सकेंगे।

वहीं, अन्त्येष्टि में भी 50 लोगों को  शामिल होने की इजाजत रहेगी। एक और खास बात। अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों अभी भी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।

सरकार के शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (subodh uniyal) के मुताबिक सरकार चरणबद्ध तरीक़े से अनलॉक की ओर बढ़ रही है।उनके मुताबिक सरकार के लिए नागरिकों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *