दादा साहेब फाल्के ने जब जर्मनी के जादूगर से ट्रिक सीख जादू का खेल दिखाना शुरू किया

1 min read

भारतीय सिनेमा में दादा साहेब फाल्के (dada saheb phalkey) का नाम बहुत ऊंचा है। एक वक्त था, जब उन्होंने जर्मन जादूगर से ट्रिक सीख जादू का खेल भी दिखाया।

ये वो समय था, जब उन्होंने प्रोफेशनल फोटोग्राफर के रूप में जमने का निर्णय लिया और गोधरा (godhara) शिफ्ट हो गए। ये 1895 का साल था।

लेकिन सन् 1900 में प्लेग फैला। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे को इस महामारी में खो दिया। इसके बाद लोगों में अफवाह फैली थी कि कैमरे से निकलने वाली किरणें प्राणघातक हैं।

ऐसे में उन्हें जर्मनी के एक जादूगर की tricks देख इसका शौक जगा और उन्होंने इन्हें बाद में अपनी फिल्मों में भी इस्तेमाल किया।

आपको बता दें कि उन्होंनेे अपने career span में  95 feature-length और 27 शॉर्ट फिल्में बनाईं। उन्हें हिंदी सिनेमा का जनक (father of indian cinema) भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि दादा साहेब फाल्के (dada saheb phalkey) का पूरा नाम धुंदिराज गोविंद फाल्के था।

उनका जन्म 30 अप्रैल, 1870 में महाराष्ट्र (तत्कालीन बांबे प्रेसीडेंसी) के त्रयंबक स्थान में हुआ था।

उन्होंने जेजे स्कूल आफ आर्ट्स से एक साल का कोर्स किया। इसके बाद आयल पेंटिंग का भी कोर्स किया।

फिल्म और फोटोग्राफी की बारीकियां उन्होंने लंदन (London) में सीखीं। वहां जाने के लिए उन्हें अपनी करीब 12 हजार की बीमा पालिसी गिरवी रखनी पड़ी थीं।

फाल्के वहां से 1912 में लौटे। उन्होंने 1913 में पहली भारतीय फिल्म राजा हरिशचंद्र (raja harish Chandra) में बनाई यह पहली फुल लेंग्थ फीचर फिल्म  थी।

इसी साल उनकी एक और फिल्म मोहिनी भस्मासुर आई। उनकी अन्य फिल्मों में 1914 में आई सत्यवान सावित्री, 1917 में आई लंका दहन, 1918 में आई श्रीकृष्ण जन्म और 1919 में आई कालिया मर्दन फिल्में शामिल हैं।

फिल्म प्रोडक्शन के साथ ही उनका डायरेक्शन, स्क्रीन राइटिंग में भी पूरा दखल था। उनकी मृत्यु 16 फरवरी, 1944 में 74 वर्ष की अवस्था में हुई।

उनके सम्मान में 1969 में भारत सरकार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड शुरू किया।

यह भी पढ़ें-

https://khaskhabar24.com/tarini-will-be-the-debutant-film-of-arushi-nishank/

यह फिल्म के क्षेत्र में बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है। आपको बता दें कि  1971 में दादा साहेब फाल्के के ऊपर एक डाक टिकट भी सरकार ने जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *