तारिणी फिल्म से डेब्यू करेंगी आरुषि निशंक, टी-सीरीज संग कर रहीं प्रोड्यूस

1 min read

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री आरुषि जल्द ही तारिणी (tarini) फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने टी-सीरीज के साथ इस फिल्म को produce भी किया है।

अपने प्रोडक्शन बैनर हिमश्री फिल्म्स के तले बन रही  तारिणी (tarini) का पोस्टर भी खुद आरुषि निशंक (arushi nishank) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) https://www.instagram.com/p/CMJpQeDD583/?igshid=1d3aqh6liibea

के जरिए जारी किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले इस बैनर के तले फिल्म मेजर निराला का निर्माण किया गया था। तारिणी को मशहूर गीतकार प्रसून जोशी (prasoon Joshi) की गाइडेंस में लिखा गया है।

अब आते हैं तारिणी की कहानी पर। आपको बता दें कि यह दुनिया के समुद्री सफर पर निकलीं नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म है।

आपको नहीं पता हो तो बता दें कि 19 सितबंर, 2017 में लेफ्टिनेंड कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था।

https://khaskhabar24.com/roohi-movie-will-be-showed-in-rama-palace-from-11th-march/

19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड और साउथ अफ्रीका होते हुए वे गोवा पहुंची थीं।

इस पूरे अभियान में लगभग 254 दिन का समय लगा। इसी के साथ ही इन छह नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने भी इस अभियान खूब सराहा था। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा हैं।

Tarini का यह पोस्टर 8 मार्च, 2021 को लांच किया गया है।
Tarini का यह पोस्टर 8 मार्च, 2021 को लांच किया गया है।

फिल्म के निर्देशक और अन्य कलाकारों की घोषणा बाद में की जाएगी। आपको बता दें कि आरुषि निशंक कत्थक नृत्यांगना होने के साथ ही सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।

आरुषि स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। उनकी एक बहन सेना में अफसर है, जबकि एक ने ला की डिग्री ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *