देओल परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आएंगी इस फिल्म में

| Getting your Trinity Audio player ready... |
अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म मैं आपको देओल (deol) खानदान की तीन पीढ़ियां नजर आएंगी। यह फिल्म है-अपने2 (Apne2)।
फिल्म में देओल (deol) परिवार के इन तीन पीढ़ी के कलाकारों में धर्मेंद्र, सनी, बाबी के साथ ही करन देओल शामिल हैं।
आपको बता दें कि 2007 में हिट फिल्म अपने देने के बाद अब 13 साल के पश्चात डायरेक्टर अनिल शर्मा अपने2 बना रहे हैं।
यह फिल्म 2021 में दीपावली के रोशनी भरे अवसर पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद करन देओल ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है।
उन्होंने इस फिल्म का लाइव पोस्टर साझा किया है। फिल्म की रिलीजिंग डेट की जानकारी देते हुए इसमें उन्होंने प्रोड्यूसर दीपक मुकुट का भी आभार जताया है।
आपको बता दें कि सन् 2017 में आई ‘अपने’ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उसमें धर्मेंद्र के साथ ही सनी देओल और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में थे।
साथ ही, किरण खेर शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ ने भी फिल्म में अपनी अदायगी के रंग बिखेरे थे।
उस वक्त की यह हिट फिल्म थी। जैसा कि नाम से पता चल रहा है, यह माना जा रहा है कि अपने 2 फिल्म अपने से आगे की कहानी कहेगी।
उस वक्त इस फिल्म का गाना ‘अपने तो अपने होते हैं’ बहुत लोकप्रिय हुआ था। लोगों को सभी कलाकारों का काम भी बहुत पसंद आया था।
पहली बार इन फिल्मों में नजर आई देओल जोड़ी
आपको बता दें कि इससे पहले सनी और बॉबी देओल एक साथ ‘दिल्लगी’ फिल्म में काम कर चुके हैं। जबकि धर्मेंद्र अपने बेटे सनी के साथ ‘सल्तनत’ में नजर आए थे।
बाप-बेटे-पोते को साथ देखने आएंगे दर्शक
इस बार इन तीनों बाप-बेटे-पोते को एक साथ फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए दर्शक निश्चित रूप से उत्साहित होंगे।
‘पल पल दिल के पास’ नहीं कर पाई कमाल
आपको यह भी बता दें कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करन की पहली फिल्म पल पल दिल के पास थी, लेकिन वह 77एमएम के पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
