जालसाजी: देहरादून में पकड़े गए ब्रांडेड कंपनियों का टैग लगाकर कपड़े बेचने वाले

| Getting your Trinity Audio player ready... |
देहरादून के नेशविला रोड पर एक बड़ी जालसाजी (forgery) सामने आई है। कपड़ों पर प्रमुख ब्रांडों के टैग लगाकर बेचा जा रहा था। शिकायत पर मामला खुला।
पुलिस ने इन प्रमुख ब्रांडों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर छापेमारी की तो कारोबार की सच्चाई सामने आ गई। करीब 2700 नग ऐसे बरामद हुए, जिन पर विशेष ब्रांड के टैग लगे हुए थे।
इन कपड़ों को ग्राहकों को बेहद कम कीमत पर बेचा जा रहा था। ब्रांडेड मानकर ग्राहक इनकी खरीदारी भी खूब कर रहे थे। यह धंधा जोरों शोरों पर चलने के बाबत बात इन कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम के प्रतिनिधियों तक पहुंची, जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जालसाजी करने वालों पर कापीराइट एक्ट (copy right) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पकड़े जाने के बाद से क्षेत्रवासी हैरत में हैं। बड़ी संख्या में नेशविला रोड और आसपास के लोग सस्ते और ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए यहां का रुख करते थे।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान भी लोग वहां जुटे रहे। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि देहरादून में जालसाजी (forgery) का यह धंधा किया जा रहा हो।
अक्सर लुधियाना आदि जगहों से मामूली खामी वाले कपड़े देहरादून लाकर उन्हें बतौर ब्रांडेड कपड़े बताकर बेचे जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।
